कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरुण साव का प्रवास: दादरखुर्द में PM आवास योजना का मुख्य कार्यक्रम
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव 23 जुलाई गुरुवार को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के 73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश भी कराएंगे।
कार्यक्रम का शेड्यूल:

1. दोपहर 1.15 बजे: सुनालिया पुल के समीप अग्रसेन तिराहा मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी परिसर का भूमिपूजन
2. दोपहर 3.15 बजे: घंटाघर में राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण
3. अपरान्ह 3.45 बजे: दादरखुर्द प्रधानमंत्री आवास योजना आवासगृह परिसर में मुख्य कार्यक्रम
कौन-कौन रहेंगे मौजूद:
मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह और निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित MIC सदस्य व पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।

