कोरबा। कोरबा जिले के करतला जनपद की ग्राम पंचायत जर्वे में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किए बिना ही अपात्रों को पात्र श्रेणी में डालकर आवास स्वीकृत कर दिए गए।
मीडिया कर्मियों ने जब ग्राम पंचायत जर्वे पहुंचे और आवास हितग्राहियों के नाम जानकारी चाही गई तो जर्वे में कई हितग्राहियों के पास पहले से पक्का मकान मौजूद है। इसके बावजूद उन्हें योजना का लाभ देकर पूरी राशि जारी कर दी गई। साथ ही जियो टैगिंग कर आवास मित्र ने लाखों रुपए का आहरण कर लिया।
वही हितग्राही ने बताया कि हमारे पास पूर्व में आवास बना हआ था जगह नहीं होने के कारण ऊपर छत में आवास का निर्माण कराया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि आवास मित्र ने कमीशन के लालच में पूरे गांव में फर्जीवाड़ा किया। सबसे गंभीर बात ये है कि विभागीय अधिकारी अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
आवास मित्र ने लाखों रुपए कमाई कर आवास मित्र पद को छोड़ दिया ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि ऐसे आवास मित्र की नियुक्ति किस आधार पर की गई , उन्होंने मांग की है कि फर्जी जियो टैग और धोखाधड़ी के मामले में आवास मित्र पर IPC की धारा 420 के तहत FIR दर्ज कर दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए।

