Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    31/07/2026

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    31/07/2026

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट

    31/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण हाथी मित्र दल के साथ क्षेत्र में की गश्त, मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए सतर्क निगरानी एवं त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर
    छत्तीसगढ़

    अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण हाथी मित्र दल के साथ क्षेत्र में की गश्त, मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए सतर्क निगरानी एवं त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI31/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 30 जुलाई 2026/ अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने आज हाथी नियंत्रण केंद्र, चोटिया का निरीक्षण कर हाथियों की निगरानी एवं मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान श्री पिंगुवा ने हाथी मित्र दल के सदस्यों के साथ क्षेत्र में गश्त करते हुए हाथियों की वर्तमान गतिविधियों, उनके विचरण मार्गों तथा निगरानी व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं हाथी मित्र दल के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं की रोकथाम के लिए हाथियों की सतत निगरानी, समय पर सूचना का प्रसारण तथा ग्रामीणों को तत्काल सतर्क करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

    अपर मुख्य सचिव ने हाथी मित्र दल के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वन विभाग और स्थानीय समुदाय के बीच समन्वय स्थापित करने में हाथी मित्र दल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सदस्यों को पूरी सतर्कता, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    इस अवसर पर रात्रिकालीन गश्त एवं निगरानी कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हाथी मित्र दल के सदस्यों को टॉर्च एवं पानी की बोतलों का वितरण भी किया गया।

    निरीक्षण के दौरान कटघोरा वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) श्री कुमार निशांत सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा का मानव-हाथी प्रबंधन मॉडलः तकनीक, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन से बन रही नई मिसाल प्रकृति और जनसुरक्षा के बीच संतुलन की नई सोच
    Next Article कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा का मानव-हाथी प्रबंधन मॉडलः तकनीक, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन से बन रही नई मिसाल प्रकृति और जनसुरक्षा के बीच संतुलन की नई सोच

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026
    करतला

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026
    Editors Picks

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    31/07/2026

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    31/07/2026

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट

    31/07/2026

    अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण हाथी मित्र दल के साथ क्षेत्र में की गश्त, मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए सतर्क निगरानी एवं त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर

    31/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.