रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी *विकसित भारत-जी-राम VB-GRAM योजना* 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू कर दी गई है।
CM ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है।
*क्या है VB-GRAM की 4 बड़ी खासियतें*
1. *125 दिन रोजगार की गारंटी:* योजना के तहत पंजीकृत ग्रामीण श्रमिकों को एक वर्ष में 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।
2. *मजदूरी में बढ़ोतरी:* पहले मनरेगा के तहत ₹261 प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी को बढ़ाकर अब *₹300 प्रतिदिन* कर दिया गया है। इससे ग्रामीण श्रमिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
3. *318 प्रकार के विकास कार्य:* योजना के अंतर्गत कुल 318 तरह के कार्य कराए जाएंगे। इसमें *जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन* और गांवों को समृद्ध बनाने से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।
4. *गांव होंगे आत्मनिर्भर:* मुख्यमंत्री ने कहा कि VB-GRAM योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र के साथ मिलकर इस योजना को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू करेगी, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।








