Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    शराब सेवन के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित

    15/08/2026

    विधायक श्री अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    15/08/2026

    पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

    15/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक स्व बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की स्वशासी समिति की बैठक आयोजित
    छत्तीसगढ़

    स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक स्व बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की स्वशासी समिति की बैठक आयोजित

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI14/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा, 13 अगस्त 2026/लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा , पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, में स्व बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित स्वशासी समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा महाविद्यालय में अकादमिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन की खरीदी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा इन आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ मरीजों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित समय पर अपनी सेवाएं दें, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    स्वास्थय मंत्री ने अस्पतालों में होने वाली प्रत्येक डिलीवरी का ऑनलाइन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आंकड़ों की ऑनलाइन एवं समयबद्ध एंट्री से सेवाओं की बेहतर मॉनिटरिंग के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता मिलेगी।
    बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय की अकादमिक व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। मंत्री श्री जायसवाल ने महाविद्यालय की अकादमिक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, स्किल लैब तथा विद्यार्थियों की क्लीनिकल ट्रेनिंग से जुड़ी आवश्यकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। चिकित्सा महाविद्यालय में एनएमसी मापदण्डों के अनुरूप स्किल लैब की स्थापना एवं शैक्षणिक संसाधनों को सुदृढ़ करने से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किए गए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में अस्पताल में पार्किंग, मरीजों के परिजनों के लिए प्रतीक्षालय, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।
    स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और स्वास्थय सेवाओं में सुधार का सीधा लाभ आम नागरिकों एवं मरीजों को मिले।
    बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक, वित्तीय, चिकित्सकीय एवं अकादमिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन के प्रबंध निदेशक श्री संजीव झा, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के डीन डॉ के के सहारे,डॉ यू एस पैकरा, डॉ गोपाल कँवर, डॉ राजीव सिंह,डॉ आर सी पांडेय सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleआमनागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल
    Next Article स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि का समयबद्ध एवं अनुशासित अभ्यास ओज, उमंग और देशभक्ति से सजेगा स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    शराब सेवन के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    विधायक श्री अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि

    15/08/2026
    करतला

    धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक किसान पंजीयन एवं एग्रीस्टेक के लंबित कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

    15/08/2026
    करतला

    ढोंढातराई पंचायत को मिला नया सचिव, जामपानी के सचिव को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

    14/08/2026
    Editors Picks

    शराब सेवन के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित

    15/08/2026

    विधायक श्री अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    15/08/2026

    पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

    15/08/2026

    कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि

    15/08/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.