Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि का समयबद्ध एवं अनुशासित अभ्यास ओज, उमंग और देशभक्ति से सजेगा स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह
    छत्तीसगढ़

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि का समयबद्ध एवं अनुशासित अभ्यास ओज, उमंग और देशभक्ति से सजेगा स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI14/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 13 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय एवं भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि का निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप अनुशासित एवं व्यवस्थित अभ्यास किया गया।
    मुख्य समारोह में विधायक श्री अमर अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर समारोह के समापन तक की सभी गतिविधियों का क्रमवार पूर्वाभ्यास किया गया।

    ध्वजारोहण से परेड निरीक्षण तक हुआ सजीव पूर्वाभ्यास

    रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि के मंच पर आगमन एवं स्वागत, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा परेड निरीक्षण की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इसके बाद विभिन्न प्लाटूनों ने अनुशासन और जोश से भरा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत परेड के दौरान तीन राउंड में हर्ष फायर का भी अभ्यास किया गया। इसके पश्चात प्लाटून कमांडरों के परिचय तथा मुख्य अतिथि द्वारा परेड की टुकड़ियों के निरीक्षण की प्रक्रिया को भी व्यवस्थित रूप से दोहराया गया।

    देशभक्ति से सराबोर होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    स्वतंत्रता दिवस समारोह को ओज, उमंग और देशभक्ति से भरने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों का भी फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। खुले आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े जाने की गतिविधि का भी पूर्वाभ्यास किया गया, जो समारोह के उल्लास और राष्ट्रीय भावना को अभिव्यक्त करेगा।

    समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित आयोजन पर विशेष जोर

    समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों के लिए पुरस्कार वितरण, प्रतिभागियों एवं अतिथियों के साथ फोटो सेशन तथा अन्य निर्धारित गतिविधियों का भी अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की प्रत्येक कड़ी के निर्धारित समय, मंच व्यवस्था, परेड के अनुशासन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया।

    फुल ड्रेस रिहर्सल का उद्देश्य मुख्य समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को दूर करते हुए सभी गतिविधियों को समयबद्ध, गरिमापूर्ण, अनुशासित और आकर्षक ढंग से सम्पन्न कराना रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर नजर आएगा।
    इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleस्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक स्व बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की स्वशासी समिति की बैठक आयोजित
    Next Article विधायक श्री अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    करतला

    सेवा संकल्प अभियान : 3 और 6 अक्टूबर को 15 स्कूलों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    01/10/2026
    Editors Picks

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.