Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा। उरगा चौक से गोमाता चौक तक सड़क की बदहाल स्थिति और कोयला खदानों से निकलने वाले भारी वाहनों के कारण हो रही परेशानियों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने SECL प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिला महासचिव शैलेन्द्र कुर्रे ने महाप्रबंधक, SECL कोरबा एरिया को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत और धूल-मिट्टी की सफाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि उरगा चौक से गोमाता चौक तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। खदानों से निकलने वाले भारी वाहन दिन-रात इस मार्ग से गुजरते हैं,…
कोरबा 18 अगस्त 2026/ सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित अयोध्यापुरी वार्ड क्रमांक 48 पंजीयन क्रमांक 248 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी एल.एन. द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 अगस्त को 12 बजे से की जायेगी। 26 अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 01 सितंबर 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित की जायेगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किए 8 अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था को मिलेगा बल कोरबा, 18 अगस्त 2026। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 8 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में करतला थाना को नई कमान मिली है। रक्षित केंद्र कोरबा में पदस्थ निरीक्षक गणेश राम यादव को करतला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए TI के आने से करतला क्षेत्र की जनता को अपराध नियंत्रण और रात्रि गश्त को लेकर…
कोरबा 18 अगस्त 2026/ जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत गणना ब्लॉक क्रमांक 0026 में प्रगणक के रूप में नियुक्त कोरबा जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीपिका की तीन व्याख्याताओं को दायित्वों के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं आदेशों की अवहेलना के आरोप में संचालक, लोक शिक्षण द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा उक्त व्याख्याताओं पर कार्यवाही के लिए लोक शिक्षण संचालनालय को प्रेषित किया गया था।जिला कलेक्टर के अनुशंसा के आधार पर पर जनगणना 2027 में की गई लापरवाही के लिए तीन व्याख्याता को डीपी आई रायपुर…
कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम) 18 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शिशु स्वास्थय संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थय कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी ने बताया कि जिले में शिशु संरक्षरण माह वर्ष में दो बार छः माह के अन्तराल में आयोजित किया जाता है जिसमें प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी…
बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं बोधराम कंवर की उपस्थिति में शिलान्यास का विधि पूर्वक पूजन पंडित रेखा राम पांडे के द्वारा संपन्न कराया गया । तत्पश्चात अतिथियों को मां सरस्वती व माता स्व.झीनी बाई कंवर के तैल्य चित्र की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर, अतिथियों को मंचस्थ कराया गया। नेता प्रतिपक्ष…
कोरबा। कोरबा पुलिस ने मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिले में हुई डकैती की तीन वारदातों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, बीते दिनों बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन और सूराकछार खदान में डकैती हुई थी। वहीं दीपका थाना क्षेत्र की दीपका खदान में भी हथियारों के बल पर डकैती की घटना सामने आई थी। बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर…
बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने जगाया देशभक्ति का जज्बा नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विधिवत तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी को…
कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ध्वाजारोहरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में कुटुम्ब न्यायाधीश कोरबा, जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीश एवं अधिवक्ता संघ कोरबा के समस्त पदाधिकारीगण व अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के समस्त अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। तत्पश्चात न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष…
कोरबा 15 अगस्त 2026/ डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। ऐसे में साइबर अपराधों से बचाव के लिए स्वयं जागरूक रहना और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री अमर अग्रवाल ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा…
