Author: DEOKI JAGDISHPURI
महतारी वंदन से दोगुनी हुई त्योहार की खुशी, बहनें बोलीं- अब अपने फैसले खुद ले पा रहे हैं रायपुर, 22 अगस्त 2026 (करतला टाइम्स): रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की बहनों को महतारी वंदन योजना की सौगात दी है। 7 अगस्त को जारी की गई योजना की 30वीं किस्त के साथ अब तक प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में *19,444.33 करोड़ रुपये* से अधिक की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है। त्योहार से पहले खाते में पैसा आने से महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा…
45 बच्चों की क्लास खुले बरामदे में, मिड-डे मील भी किनारे बन रहा – DEO को भवन के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा, 22 अगस्त 2026 (करतला टाइम्स): विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के सुदूर ग्राम पंचायत जामकछार स्थित प्राथमिक शाला बीजाघूंटरा में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली उजागर हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पता चला कि पिछले एक साल से कक्षा पहली से पांचवी तक के 45 बच्चे स्कूल के बरामदे में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। संकुल केंद्र गडरा अंतर्गत आने वाले इस स्कूल में भवन की भारी कमी है। निरीक्षण के…
कोरबा, 22 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कटघोरा में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड कटघोरा के विभिन्न हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों से लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में…
कोरबा 22 अगस्त 2026/ शिक्षा के रास्ते में दूरी अब सिमगा की बेटियों के सपनों के आड़े नहीं आएगी। पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में सरस्वती सायकल योजना ने 44 बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान के साथ उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दी है। सायकल वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कक्षा नवमीं में अध्ययनरत 44 बालिकाओं को निःशुल्क सायकल प्रदान की। सिमगा जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय तक पहुंचना कई छात्राओं के लिए रोज की चुनौती रहा है। पैदल लंबी दूरी तय कर स्कूल पहुंचने में समय…
विष्णु भैया ने सिर्फ पैसे नहीं दिए, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का मौका दिया: श्रीमती गायत्री साहू कोरबा 22 अगस्त, 2026/ रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि उस विश्वास और अपनत्व का उत्सव है, जो जीवन के हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने का संबल देता है। इसी भाव को साकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मविश्वास की नई रोशनी ला रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता…
स्थानीय संसाधनों से सजी अनूठी राखियां, महतारी वंदन योजना से मिल रहा आर्थिक संबल विष्णु भैया के लिए स्नेह की खास राखी, दीदियों ने रचनात्मकता से रचा आत्मीय उपहार कोरबा, आत्मनिर्भरता तब और सार्थक हो जाती है, जब हुनर के साथ स्थानीय संसाधनों को भी नई पहचान मिले। कोरबा जिले की महिला स्व सहायता समूह की दीदियां अपने परिश्रम, रचनात्मकता और नवाचार से इसी सोच को साकार कर रही हैं। बेला कछार, दोन्द्रों पंचायत का प्रसन्न स्व सहायता समूह इसका प्रेरक उदाहरण है, जहां महिलाओं ने धान, चावल, बर्रे भाजी और साबूदाना जैसे स्थानीय संसाधनों से आकर्षक और…
जिला पंचायत CEO प्रतीक जैन के आने के बाद पुराने घोटाले की फाइल फिर खुली, श्यांग-लेमरू के आवासों की भौतिक जांच की मांग कोरबा, 22 अगस्त 2026 (करतला टाइम्स): प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में कथित अवैध वसूली और फर्जी जियो टैगिंग का मामला एक बार फिर गरमा गया है। जनपद पंचायत कोरबा के सभापति नंदकुमार कंवर ने इस मामले की पुनः जांच के लिए जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखा है। जिला पंचायत में नए सीईओ के रूप में तेज-तर्रार अधिकारी प्रतीक जैन की पदस्थापना के बाद इस चर्चित मामले में कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। जनपद सभापति…
रायपुर, 22 अगस्त 2026 (करतला टाइम्स): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ मिली निर्णायक सफलता के बाद बस्तर अब विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। लंबे समय तक अशांति के कारण जो क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे रह गया था, वहां अब शांति, भरोसा और समृद्धि का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गुरुवार को पत्र सूचना कार्यालय, चेन्नई के निदेशक श्री पी. अरुण कुमार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए तमिलनाडु के पत्रकारों के दल से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश…
कोरबा 21 अगस्त 2026/ खनिज संसाधनों के उपयोग के बाद वन भूमि को उसकी प्राकृतिक पहचान लौटाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। खनन समाप्त होने के बाद केवल पौधे लगा देना ही वन भूमि का पुनरुद्धार नहीं है, बल्कि उसे वैज्ञानिक तरीके से पुनर्स्थापित कर पुनः एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के वन व जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने एनटीपीसी के प्रशासनिक भवन में सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों के प्रतिनिधियों तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।…
