महतारी वंदन से दोगुनी हुई त्योहार की खुशी, बहनें बोलीं- अब अपने फैसले खुद ले पा रहे हैं
रायपुर, 22 अगस्त 2026 (करतला टाइम्स): रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की बहनों को महतारी वंदन योजना की सौगात दी है। 7 अगस्त को जारी की गई योजना की 30वीं किस्त के साथ अब तक प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में *19,444.33 करोड़ रुपये* से अधिक की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है।
त्योहार से पहले खाते में पैसा आने से महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में चल रही यह योजना अब सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार बन चुकी है। हर महीने 1000 रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खाते में पहुंच रहे हैं।
त्योहार की तैयारी में जुटीं महिलाएं
रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से बहनें भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार की खरीदारी में जुटी हैं। महिलाओं का कहना है कि विष्णु भैया ने रक्षाबंधन से पहले राशि देकर त्योहार की खुशी दोगुनी कर दी है।
सूरजपुर की मेनका रजवाड़े, गणेश्वरी प्रजापति, सोहागपुर की शहनाज बेगम, सक्ती की हेमंत बंजारे, रायगढ़ की राशी कँवर, मनेन्द्रगढ़ की गायत्री श्रीवास्तव, जांजगीर-चांपा की शबीना बेगम और कोरबा की शकुंतला कुर्रे सहित कई हितग्राही महिलाओं ने बताया कि यह एक हजार रुपये सिर्फ पैसा नहीं है, बल्कि अपने छोटे-बड़े फैसले खुद लेने का आत्मविश्वास है।
महिलाएं इस राशि से घर-परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रही हैं।

