रायपुर, 22 अगस्त 2026 (करतला टाइम्स): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ मिली निर्णायक सफलता के बाद बस्तर अब विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। लंबे समय तक अशांति के कारण जो क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे रह गया था, वहां अब शांति, भरोसा और समृद्धि का नया अध्याय लिखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गुरुवार को पत्र सूचना कार्यालय, चेन्नई के निदेशक श्री पी. अरुण कुमार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए तमिलनाडु के पत्रकारों के दल से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बदलते परिदृश्य पर विस्तार से बात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 40 साल तक नक्सलवाद ने बस्तर के विकास को बुरी तरह प्रभावित किया। दूरस्थ गांवों तक सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और मोबाइल नेटवर्क पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से आज स्थिति बदल चुकी है। जवानों के साहस और स्थानीय लोगों के बढ़ते भरोसे से बस्तर शांति की ओर लौटा है।
उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में कभी प्रशासन का पहुंचना मुश्किल था, वहां आज तेजी से योजनाएं पहुंच रही हैं। सुरक्षा कैंपों के आसपास के गांवों में नियद नेल्लानार’ (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत सरकार राशन, पेयजल, बिजली, बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति के बाद छत्तीसगढ़ में निवेश, रोजगार और उद्योगों के विस्तार को नई गति मिली है। सरकार का फोकस ऐसे सेक्टर पर है जो स्थानीय युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार दे सके।
नवा रायपुर – शिक्षा और टेक्नोलॉजी का नया केंद्र
श्री साय ने बताया कि नवा रायपुर अटल नगर अब सिर्फ प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि शिक्षा और नई तकनीक का उभरता हुआ सेंटर बन रहा है। यहाँ आईआईटी, ट्रिपल आईटी, मैनेजमेंट संस्थानों और टेक्नोलॉजी पार्कों के आने से युवाओं के लिए भविष्य के अवसर तैयार हो रहे हैं।