कोरबा । करतला विकासखंड की ढोंढातराई ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव के पद रिक्त होने से लंबे समय से पंचायत के कामकाज बाधित हो रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जनपद पंचायत करतला प्रशासन ने नई व्यवस्था की है।
जनपद पंचायत के आदेश अनुसार जामपानी ग्राम पंचायत के सचिव को ढोंढातराई पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब जामपानी के सचिव ही ढोंढातराई पंचायत के समस्त कार्य देखेंगे।
अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद अब ढोंढातराई पंचायत में मनरेगा, आवास योजना, वृद्धा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य शासकीय योजनाओं के कार्य सुचारू रूप से होंगे। सचिव के नहीं होने से जो फाइलें और भुगतान रुके हुए थे, अब उनमें तेजी आएगी।








