Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»रक्षाबंधन के पर्व पर महतारी वंदन योजना बनी प्रियंका के लिए परिवार का सहारा
    छत्तीसगढ़

    रक्षाबंधन के पर्व पर महतारी वंदन योजना बनी प्रियंका के लिए परिवार का सहारा

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI27/08/2026Updated:27/08/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा 27 अगस्त 2026/रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधती हैं, वहीं परिवार की जिम्मेदारियां निभाने वाली महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता भी एक मजबूत सहारे का काम करती है। बांकीमोंगरा क्षेत्र के शुक्लाखार वार्ड की प्रियंका पटेल के जीवन में महतारी वंदन योजना की मासिक सहायता ऐसी ही राहत लेकर आई है।

    प्रियंका बताती हैं कि उनके पति एक निजी कंपनी में काम करते हैं और उनकी आय सीमित है। परिवार में दो बच्चों की जिम्मेदारी है। ऐसे में घर-गृहस्थी के खर्च को संभालना आसान नहीं होता। इसी बीच छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली राशि परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उनका सहारा बन रही है।

    “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महिलाओं के खाते में हर माह एक हजार रुपये की राशि भेजते हैं। इस राशि से घर के छोटे-बड़े जरूरी खर्च निकालने में मदद मिलती है। इससे पति की कमाई पर पूरा भार नहीं पड़ता,” प्रियंका ने बताया।

    रक्षाबंधन के इस खुशनुमा माहौल में प्रियंका के चेहरे पर अपने परिवार को बेहतर भविष्य देने का संकल्प भी नजर आता है। वह पढ़ी-लिखी हैं और घर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ नौकरी की तैयारी कर रही हैं। उनका सपना है कि वे जल्द ही अपने पैरों पर खड़ी हों और परिवार की आर्थिक मजबूती में अपना योगदान दें।

    रक्षाबंधन का संदेश सिर्फ रिश्तों की डोर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भरोसे, सुरक्षा और साथ का भी प्रतीक है। प्रियंका के लिए महतारी वंदन योजना की राशि इसी भरोसे का एक माध्यम बनी है, जो घर की जरूरतों में मदद कर रही है और उन्हें अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने का हौसला दे रही है।

    परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने भविष्य के लिए प्रयासरत प्रियंका जैसी महिलाएं यह संदेश देती हैं कि जब महिलाओं को आर्थिक संबल और अवसर मिलता है, तो वे परिवार को संभालने के साथ अपने सपनों को भी नई उड़ान दे सकती हैं।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में 12 लाख की सीसी रोड गायब: 4.80 लाख एडवांस लेकर भी नहीं बना एक इंच सड़क, विधायक प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत
    Next Article रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंची महतारी वंदन की 31वीं किश्त, सरस्वती चौहान बोली -विष्णु भैया ने राखी से पहले दिया उपहार
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.