Author: DEOKI JAGDISHPURI
आप स्वीकृत काम पूरा करिए, मैं गाँव के विकास के लिए नए काम तुरंत स्वीकृत करूंगा”-कलेक्टर कुणाल दुदावत
खनन प्रभावित ग्रामों में कलेक्टर ने सरपंचों और ग्रामीणों से किया वन-टू-वन संवाद, विकास कार्यों की ली जानकारी *सलोरा, जेन्जरा, हुंकरा, धवईपुर, देवरी और तेलसरा में लगी चौपालः शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता कोरबा, 07 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कोयला उत्खनन से प्रभावित ग्राम पंचायतों सलोरा, जेन्जरा, हुंकरा, धवईपुर, देवरी और तेलसरा का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत भवनों में सरपंचों, पंचों और ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर सीधे संवाद किया तथा गाँव की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने सरपंचों और पंचों से कहा कि गाँव…
कोरबा, 07 सितंबर 2026/शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में सोमवार को आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत अतिविशिष्ट अतिथि तथा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने नवप्रवेशित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटियां दो कुलों का नाम रोशन करती हैं। बेटियां जितना अधिक पढ़ेंगी, उतना ही परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत…
कोरबा, 07 सितंबर 2026/ कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर पहुंचे दिव्यांगजनों के आवेदनों पर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ त्वरित पहल करते हुए 6 हितग्राहियों को तत्काल सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में आए दिव्यांगों के प्राप्त आवेदनों को संवेदनशीलता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा श्री प्रतीक जैन द्वारा हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण प्रदान किया गया। जनदर्शन मे आए दिव्यांग श्री परदेशी दास पिता श्री ज्ञानदास निवासी धवईपुर कटघोरा…
कोरबा 07 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर घूमते मवेशियों के संबंध में नगर पालिका परिषद कटघोरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मुद्रिका प्रसाद तिवारी एवं नगर पंचायत छुरीकला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोहर लाल गहवरिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि सड़क सुरक्षा/प्रोटोकाल कार्यक्रम के तहत एसडीएम कटघोरा द्वारा विशिष्ट अतिथियों के सम्बंधित क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सड़कों पर घूमते मवेशियों के उचित व्यवस्थापन के संबंध में नगरीय निकाय को…
कोरबा (करतला टाइम्स)। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल (MIC) का विस्तार किया गया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने रविवार को आदेश जारी कर 5 नए पार्षदों को MIC में शामिल किया है। पहले MIC में 9 सदस्य थे, अब सदस्यों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। नए 5 सदस्यों को ये विभाग मिले – – *अशोक चावलानी -* सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य व नगरीय नियोजन – *नरेन्द्र देवांगन -* वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण व राजस्व विभाग – *श्रीमती चन्द्रकली जायसवाल -* खाद्य विभाग – *किशनलाल केंवट -* शिक्षा, खेल व युवा कल्याण – *प्रेमकुमार…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। यह संघ के गौरवशाली सम्मान समारोह की आठवीं कड़ी रही। संघ द्वारा वर्ष 2016 से सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान की परंपरा निभाई जा रही है।समारोह में जिलेभर के लगभग 210 सेवानिवृत्त एवं सेवारत शिक्षक-कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें 140 सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारी तथा 70 सेवारत शिक्षक एवं अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल…
कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन, जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा केन्द्र…
स्कूल भवन में निर्धारित मापदंड के विपरीत टाइल्स और पीडीएस भवन की नीची प्लिंथ पर जताई नाराजगी, पंचनामा बनाकर एफआईआर के निर्देश कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज रविवार को खनन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी, स्कूल एवं पीडीएस भवनों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करने की स्पष्ट चेतावनी देते हुए उन्होंने मौके पर ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई। इस दौरान निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए…
कोरबा (करतला टाइम्स)। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 9 सितंबर को आयोजित की गई है। जिला पंचायत सीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक सुबह 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में होगी। बैठक में कृषि, लोक निर्माण विभाग (PWD) और जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के निर्माण पर चर्चा होगी। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
कोरबा 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं जवाहर नवोदय विद्यालय छुरी के चेयरमैन ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय छुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, भोजन, पेयजल एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ऑडिटोरियम का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों से रूबरू हुए कलेक्टर, जाना भविष्य का लक्ष्य निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं…
