कोरबा (करतला टाइम्स)। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 9 सितंबर को आयोजित की गई है।
जिला पंचायत सीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक सुबह 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में होगी।
बैठक में कृषि, लोक निर्माण विभाग (PWD) और जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के निर्माण पर चर्चा होगी। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।








