Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»डीएमएफ के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर कलेक्टर की सख्ती सीढ़ी मंगवाकर कलेक्टर ने मौके पर नपवाया सरिया, 8 एमएम की जगह 6 एमएम सरिया मिलने पर सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर कलेक्टर की सख्ती सीढ़ी मंगवाकर कलेक्टर ने मौके पर नपवाया सरिया, 8 एमएम की जगह 6 एमएम सरिया मिलने पर सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI07/09/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    स्कूल भवन में निर्धारित मापदंड के विपरीत टाइल्स और पीडीएस भवन की नीची प्लिंथ पर जताई नाराजगी, पंचनामा बनाकर एफआईआर के निर्देश

    कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज रविवार को खनन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी, स्कूल एवं पीडीएस भवनों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करने की स्पष्ट चेतावनी देते हुए उन्होंने मौके पर ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई। इस दौरान निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

    सीढ़ी मंगवाकर मौके पर नपवाया सरिया, खुली अनियमितता

    जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जेन्जरा में डीएमएफ मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को भवन में प्रयुक्त सरिया की गुणवत्ता और निर्धारित माप को लेकर शंका हुई। उन्होंने मौके पर ही सीढ़ी मंगवाकर जनपद पंचायत के सब इंजीनियर से स्लैब के पास लगे सरिया की माप कराने के निर्देश दिए।
    सब इंजीनियर द्वारा भवन में 8 एमएम सरिया लगाए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन मौके पर माप करने पर कई स्थानों पर 8 एमएम के स्थान पर 6 एमएम सरिया पाया गया। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण कार्य की विस्तृत जांच के लिए पंचनामा तैयार करने तथा संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिम्मेदार जनपद पंचायत कटघोरा के सब इंजीनियर श्री रामकुमार पोर्ते को निलंबित करने के निर्देश दिए।

    स्कूल भवन में मापदंड के अनुरूप नहीं मिले टाइल्स

    जेन्जरा में ही निर्माणाधीन स्कूल भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने फर्श पर लगाए गए टाइल्स की गुणवत्ता और मापदंड की जांच की। टाइल्स निर्धारित मापदंड के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि डीएमएफ की राशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए है। इस राशि से होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    पीडीएस भवन की नीची प्लिंथ पर भी जताई नाराजगी

    ग्राम पंचायत सलोरा में निर्माणाधीन पीडीएस भवन के निरीक्षण के दौरान भवन की प्लिंथ जमीन के स्तर से काफी नीचे पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा का भवन अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश
    कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग की निर्माण एजेंसी द्वारा कराए जा रहे स्कूल भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। भवन निर्माण में हो रहे विलंब पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और अक्टूबर माह तक भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।


    उन्होंने ग्राम जेन्जरा में स्थित जर्जर आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया तथा भवन की स्थिति के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

    जनपद पंचायत में फाइलें अनावश्यक रूप से रोकने पर होगी कड़ी कार्रवाई

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनपद पंचायत में लंबित फाइलों और उपयोगिता प्रमाण पत्रों के संबंध में भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्रों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। फाइलें रोकने से निर्माण कार्यों का भुगतान प्रभावित होता है और आगामी विकास कार्यों में भी अनावश्यक विलंब होता है।
    कलेक्टर ने जनपद पंचायत कटघोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जनपद के कर्मचारियों के कार्यों की जांच करने तथा अनावश्यक रूप से फाइलें लंबित रखने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत जेन्जरा के उपयोगिता प्रमाण पत्र पर समय पर कार्रवाई नहीं होने के मामले में संबंधित बाबू का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।
    कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। शासकीय राशि का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही किए जाएं।
    इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, एसडीएम कटघोरा श्री विपिन दुबे, अपर कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 सितंबर को
    Next Article जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.