कोरबा (करतला टाइम्स)। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल (MIC) का विस्तार किया गया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने रविवार को आदेश जारी कर 5 नए पार्षदों को MIC में शामिल किया है।
पहले MIC में 9 सदस्य थे, अब सदस्यों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
नए 5 सदस्यों को ये विभाग मिले –
– *अशोक चावलानी -* सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य व नगरीय नियोजन
– *नरेन्द्र देवांगन -* वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण व राजस्व विभाग
– *श्रीमती चन्द्रकली जायसवाल -* खाद्य विभाग
– *किशनलाल केंवट -* शिक्षा, खेल व युवा कल्याण
– *प्रेमकुमार साहू -* यांत्रिकी एवं सामाजिक कल्याण
अब MIC में 14 प्रभारी सदस्य इस प्रकार हैं –
हितानंद अग्रवाल – लोक कर्म विभाग, भानुमति जायसवाल – पर्यावरण, अजय गोंड – संस्कृति पर्यटन, फिरतराम साहू – जल कार्य, धनकुमारी गर्ग – मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण, उर्वशी राठौर – महिला एवं बाल विकास, ममता यादव – गरीब उपशमन, अजय कुमार चंद्रा – अग्नि शमन एवं विद्युत संधारण और सरोज शांडिल्य – उद्यानिकी विभाग।








