Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»पक्का घर बना खुशहाल भविष्य का आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुए आनंद राम
    छत्तीसगढ़

    पक्का घर बना खुशहाल भविष्य का आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुए आनंद राम

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI05/09/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कच्चे मकान की परेशानियां हुईं दूर, प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ आनंद राम का सपना

    कोरबा, 04 सितंबर 2026/ अपने परिवार के लिए एक मजबूत और पक्का घर हो, जहां मौसम की मार का डर न हो और परिवार सुरक्षित व सुकून से रह सके, पोड़ीबहार निवासी श्री आनंद राम का यह सपना अब साकार हो चुका है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मिले सहयोग से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ है। कभी बारिश के दिनों में टपकती छत और सीलन भरी दीवारों की चिंता करने वाला उनका परिवार अब अपने सुरक्षित और मजबूत आशियाने में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।

    आनंद राम बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के साथ दीवारों और फर्श में सीलन की समस्या बनी रहती थी। घर की कमजोर स्थिति के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का डर भी हमेशा बना रहता था। परिवार के लिए पक्का घर बनाना उनका वर्षों पुराना सपना था, लेकिन आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण वे इसे पूरा नहीं कर पा रहे थे।

    वे बताते हैं कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें अपने सपने के पूरा होने की उम्मीद जगी। पहली किश्त की राशि खाते में प्राप्त होते ही उन्होंने आवास निर्माण का कार्य शुरू कराया। इसके बाद शासन से समय-समय पर मिली किश्तों से निर्माण कार्य आगे बढ़ता गया। धीरे-धीरे उनके सपनों का घर आकार लेने लगा और आखिरकार उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।

    अपने अनुभव साझा करते हुए आनंद राम कहते हैं, “पहले हमारा परिवार कच्चे घर में रहता था। बारिश के समय छत से पानी टपकता था और घर में सीलन के साथ सांप-बिच्छू का डर भी बना रहता था। अब हमारा अपना पक्का और सुरक्षित घर है। बारिश में पानी टपकने की चिंता नहीं रहती। परिवार के साथ अब बहुत सुकून से रहते हैं। मेरे लिए यह घर सिर्फ मकान नहीं, बल्कि मेरे परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है।”

    आनंद राम कहते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है। शासन की सहायता से आज उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। वे इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्का घर केवल सुविधा नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और स्थायी संपत्ति का आधार है।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Article31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही वनांचल की महिलाएं
    Next Article वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रित
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.