Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर
    छत्तीसगढ़

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI09/09/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की आवासीय कोचिंग सुविधा

    ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर
    कोरबा 08 सितम्बर 2026/
    कोरबा जिला आदिवासी बाहुल्य एवं औद्योगिक जिला है। जिले के अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी ग्रामीण, वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करते हुए शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। आर्थिक स्थिति, भौगोलिक दूरी तथा गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन की सीमित उपलब्धता के कारण कई मेधावी विद्यार्थी जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी नहीं कर पाते हैं।
    इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट दिशा” के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की पूर्णतः निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है।
    योजना के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण कर कक्षा 11वीं में गणित अथवा जीव विज्ञान संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थियों में से कक्षा 10वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इनमें 50 विद्यार्थियों का चयन जेईई तथा 50 विद्यार्थियों का चयन नीट की कोचिंग के लिए किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्ष की निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाएगी। जेईई के लिए गणित संकाय तथा नीट के लिए जीव विज्ञान संकाय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    इसी प्रकार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इनमें 25 विद्यार्थियों का चयन जेईई तथा 25 विद्यार्थियों का चयन नीट की कोचिंग के लिए किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष की निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। ड्रॉपर बैच के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। ड्रॉपर बैच में इस वर्ष नीट अथवा जेईई की तैयारी के लिए ड्रॉप लेने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थी का कोरबा जिले का पात्र निवासी होना आवश्यक है तथा चयन पूर्ववर्ती कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। इस प्रकार प्रोजेक्ट दिशा के अंतर्गत कुल 150 मेधावी विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन निर्धारित पात्रता एवं प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
    योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है और कक्षाएँ अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होने की संभावित है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी नीट अथवा जेईई कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्राचार्य, संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी अथवा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा से संपर्क कर सकते है। योजना का उद्देश्य कोरबा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराकर नीट एवं जेईई शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए सक्षम बनाना है। अधिक जानकारी के लिए सहायक परियोजना समन्वयक श्रीमती श्रद्धा शर्मा, मोबाइल नंबर 9329086391 से सम्पर्क किया जा सकता है।
    चयनित विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही जेईई एवं नीट परीक्षाओं के अनुरूप विषयवार अवधारणाओं की समझ, प्रश्नों के नियमित अभ्यास, मॉक टेस्ट, समय प्रबंधन तथा परीक्षा रणनीति पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे विद्यार्थी स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।
    जिला प्रशासन की इस पहल के तहत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के साथ निःशुल्क आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण, वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का समान अवसर प्राप्त होगा।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई
    Next Article हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.