Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा संकल्प रथ रवाना कुपोषण मुक्ति, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी गतिविधियों के प्रति करेगा जागरूक
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा संकल्प रथ रवाना कुपोषण मुक्ति, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी गतिविधियों के प्रति करेगा जागरूक

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI17/09/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 17 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से सेवा संकल्प रथ को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह,निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधि श्री गोपाल मोदी एवं डॉ. राजीव सिंह, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन तथा नगर पालिक निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय,सहायक कलेक्टर श्री विशाल जायसवाल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बसन्त मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

    सेवा संकल्प रथ जिले के सभी पांचों विकासखंडों में विकासखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से ग्रामीण एवं आम नागरिकों को महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    सेवा संकल्प रथ के माध्यम से नागरिकों से बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने, कुपोषण को दूर करने के लिए आवश्यक प्रयास करने, गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल एवं पोषण पर ध्यान देने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की जाएगी। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बच्चों के समुचित विकास के लिए शासन द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

    इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleदिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने से आसान होगी जीवन की राह करतला में आयोजित शिविर में 113 दिव्यांगजनों की हुई जांच, 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया प्रोत्साहित
    Next Article सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.