Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सेवा संकल्प अभियान ’दो गायों से शुरू हुआ सफर, डेयरी ने संतराम के परिवार में लाई खुशहाली’
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान ’दो गायों से शुरू हुआ सफर, डेयरी ने संतराम के परिवार में लाई खुशहाली’

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI19/09/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा 18 सितम्बर 2026/ उम्र के 67वें पड़ाव पर जब परिवार की जिम्मेदारियां कम होने के बजाय बढ़ रही थीं, तब पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिरमिना (जूनापारा) निवासी संतराम श्याम के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी-परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए आय का स्थायी जरिया खड़ा करना। खेती और मजदूरी से होने वाली सीमित आमदनी से आठ सदस्यों वाले परिवार का गुजारा करना आसान नहीं था। कई बार जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें कर्ज का सहारा लेना पड़ता था।

    संतराम की इच्छा थी कि वे खेती के साथ ऐसा व्यवसाय शुरू करें, जिससे परिवार को नियमित आमदनी मिल सके। उन्हें लगा कि पशुपालन उनके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन डेयरी शुरू करने के लिए जरूरी पूंजी उनके पास नहीं थी।

    इसी बीच डेयरी उद्यमिता विकास योजना ने उनके इस सपने को सहारा दिया। पशुधन विकास विभाग से योजना की जानकारी मिलने के बाद संतराम ने आवेदन किया। वर्ष 2023-24 में उन्हें दो उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की खरीदी के लिए 1.40 लाख रुपये की सहायता 100 प्रतिशत अनुदान के रूप में मिली।

    संतराम ने इस सहायता का उपयोग करते हुए 1.20 लाख रुपये में दो उन्नत नस्ल की गायें खरीदीं। यही दो गायें उनके लिए आर्थिक बदलाव की शुरुआत बनीं। दूध उत्पादन शुरू होने के साथ डेयरी व्यवसाय ने गति पकड़ी और पशुपालन उनके परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन बन गया।

    आज संतराम की वार्षिक आय बढ़कर लगभग 1.80 लाख रुपये हो गई है। पहले जहां परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए आर्थिक परेशानियों और कर्ज का सामना करना पड़ता था, वहीं अब नियमित आमदनी ने परिवार को आर्थिक मजबूती दी है। डेयरी से होने वाली आय ने उन्हें अपनी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने का भरोसा दिया है और कर्ज की निर्भरता से राहत मिली है।

    संतराम के लिए यह बदलाव केवल आय बढ़ने तक सीमित नहीं है। यह उस विश्वास की कहानी है, जिसमें सही समय पर मिली सरकारी सहायता ने एक किसान को अपनी मेहनत और पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया।

    वे कहते हैं, डेयरी उद्यमिता विकास योजना के लिए पशुधन विकास विभाग द्वारा दी गई सहायता के लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। यह योजना स्वरोजगार चाहने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

    संतराम श्याम की कहानी बताती है कि छोटी शुरुआत भी बड़े बदलाव की नींव बन सकती है। दो उन्नत नस्ल की गायों से शुरू हुआ उनका डेयरी का सफर आज परिवार की आर्थिक मजबूती और खुशहाली का आधार बन चुका है।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में जेल निरीक्षण
    Next Article मोहनीश पर किसकी विशेष कृपा? सरकार का तबादला आदेश रद्दी में! पहले सूरजपुर, फिर सक्ती तबादला, फरवरी में हुए आदेश का सात माह बाद भी पालन नहीं
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.