कोरबा, 22 सितंबर 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा जनपद पंचायत पोंड़ी-उपरोड़ा और कोरबा के सभाकक्ष में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्वरोजगार पर आधारित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक श्री तरूण कुमार राठिया, पीएमएफएमई के डीआरपी श्री नरेश खुंटे और जिला नोडल श्री रवि जायसवाल ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME) की मुख्य बातें –
–लोन सीमा –1 लाख से 1 करोड़ तक बैंक के माध्यम से
–अनुदान – परियोजना लागत का 35% अनुदान
– पात्रता – 18 वर्ष से अधिक का कोई भी व्यक्ति
– शामिल व्यवसाय – बड़ी, अचार, पारंपरिक मिठाई, ब्रेड, मिक्चर, नमकीन, सेवई, आटा चक्की, हालर मिल, मिनी राइस मिल सहित सभी खाद्य आधारित उत्पाद
विभाग ने युवाओं से अपील की है कि स्वरोजगार के लिए इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लें।








