Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI24/09/2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    *बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ*

    *कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान*

    *रक्तदान मानव जीवन बचाने का पुनीत माध्यम, अधिक से अधिक लोग आएं आगे- कलेक्टर*

    *स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, टीबी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण, आयुष सेवाएं एवं निःशुल्क दवाइयों का मिला लाभ*

    *शिविर में अंगदान एवं नेत्रदान के संकल्प से दिया मानव सेवा का प्रेरक संदेश*

    कोरबा 23 सितम्बर 2026/

    जिले के नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवारी बाजार स्थित ’आदिवासी शक्ति पीठ’ में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही महारक्तदान शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर के माध्यम से नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
    शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, श्री गोपाल मोदी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी, डीपीएम श्री पद्माकर शिंदे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिविर का अवलोकन कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने और जरूरतमंद नागरिकों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

    ’*एक ही परिसर में अनेक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ’*

    मेगा स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में ओपीडी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नेत्र परीक्षण, टीबी स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड संबंधी सेवाएं तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए बीमारी की पहचान, उपचार एवं स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने के संबंध में जागरूक किया गया। आयुष विभाग द्वारा भी ओपीडी के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, पंचकर्म एवं योग संबंधी जानकारी, योगाभ्यास तथा निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। नागरिकों ने आयुष पद्धति से संबंधित सेवाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ प्राप्त किया।
    शिविर में नेत्रदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता के लिए विशेष स्टॉल भी लगाया गया। नागरिकों को अंगदान एवं नेत्रदान के महत्व की जानकारी प्रदान करते हुए संकल्प के लिए प्रेरित किया गया।
    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने भी स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर में नागरिकों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सहज और महत्वपूर्ण माध्यम है। नागरिकों की जागरूक भागीदारी से ऐसे सेवा अभियानों को निरंतर गति मिलती है। साथ ही आमजनो को शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया।

    *कलेक्टर श्री दुदावत ने किया रक्तदान, आमजन से सहभागिता की अपील,*

    *28 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान’*

    महारक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण सहित सहित 28 लोगों ने ने भी स्वस्फूर्त रूप से रक्तदान किया। आम नागरिकों को रक्तदान के महत्व एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए इसकी उपयोगिता के संबंध में जागरूक किया गया।

    इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान के इस पुनीत अभियान में सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें तथा रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान दें। सामूहिक सहभागिता से रक्तदान अभियान को और व्यापक बनाया जा सकता है।

    *’अंगदान एवं नेत्रदान के संकल्प से मानव सेवा का संदेश’*

    शिविर में नागरिकों ने अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प लेकर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने नेत्रदान एवं काउंसलर श्रीमती वीणा मिस्त्री ने सहमति व्यक्त करते हुए अंगदान का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक संदेश दिया गया। रक्तदान करने वाले एवं अंगदान के लिए संकल्प लेने वालों को कलेक्टर श्री दुदावत द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    *’भारतीय रेडक्रॉस नियमावली पुस्तक का विमोचन’*

    कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेडक्रॉस नियमावली पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पुस्तक के माध्यम से रेडक्रॉस की गतिविधियों, सेवा भावना एवं मानवीय सहायता से संबंधित जानकारी को व्यापक रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

    *’माय भारत वॉलंटियर्स ने निभाई सक्रिय भूमिका*’

    शिविर के सफल आयोजन में माय भारत के वॉलंटियर्स ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वॉलंटियर्स द्वारा नागरिकों को विभिन्न स्टॉल एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में सहयोग दिया गया तथा शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

    *’पुलिस विभाग द्वारा साइबर जागरूकता का संदेश’*

    शिविर के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस विभाग द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदेश एवं साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में सावधानी बरतने की जानकारी दी जाएगी।


    सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सेवा, जन-जागरूकता और जनभागीदारी को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ’वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा, जिसमें नागरिकों की सक्रिय सहभागिता ने अभियान के उद्देश्य को और अधिक सार्थक बनाया।’

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिये निर्देश
    Next Article छत्तीसगढ़ में आज से OPD सेवाएं ठप, अस्पताल के बाहर मरीज देखेंगे जूनियर डॉक्टर, 7 दिन का अल्टीमेटम खत्म
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    करतला

    कोरबा में 28 से 30 सितंबर तक लगेंगे सेवा सेतु कैंप, राशन कार्ड की समस्या का होगा समाधान

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास: ईरान को हराकर भारत को दिलाया स्वर्ण, CM विष्णु देव साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा

    27/09/2026
    Editors Picks

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.