करतला टाइम्स / कोरबा, 25 सितंबर 2026 – सेवा संकल्प अभियान के तहत 24 सितंबर को जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के सद्भावना भवन में खंड स्तरीय दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जाखड़, एसडीएम श्री मनोज कुमार बंजारे, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 275 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें 65 अस्थि दिव्यांग, 24 श्रवण बाधित, 124 बहु दिव्यांग और 36 दृष्टिबाधित शामिल रहे। मौके पर 38 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार 9 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 1 ट्राईसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 24 श्रवण यंत्र और 2 जोड़ी बैसाखी सहित सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सीईओ श्री खगेश निर्मलकर, अतिरिक्त सीईओ श्री युगल किशोर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, सरपंच, सचिव और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।








