Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन
    छत्तीसगढ़

    कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI20/10/2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 18 अक्टूबर 2026/ कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न वार्डों को जोड़ने वाली 20 सड़कों के डामरीकरण, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का आज उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखनलाल देवांगन ने कोसाबाड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन किया। इन कार्यों पर लगभग 24 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने का सपना सबके समन्वित प्रयासों से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की स्वीकृति से कोरबा क्षेत्र में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। कई कार्य निर्माणाधीन हैं और अनेक निविदा प्रक्रिया में हैं। आने वाले समय में इन कार्यों के पूर्ण होने से शहर के विकास को गति मिलेगी।

    मंत्री ने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र की 90 प्रतिशत से अधिक सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। आज भूमिपूजन किए गए कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने इन कार्यों को एक माह में पूरा करने का लक्ष्य बताया, वहीं नगर निगम आयुक्त ने सभी स्वीकृत कार्यों को आगामी डेढ़ माह में पूर्ण करने की समय-सीमा की जानकारी दी। जो सड़कें इस चरण में शामिल नहीं हो पाई हैं, उन्हें भी आगामी दिनों में स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डीएमएफ के माध्यम से खनिज प्रभावित क्षेत्रों को अपने विकास के लिए संसाधन और अधिकार दिए हैं। कोरबा को प्राप्त डीएमएफ राशि का उपयोग जिले और शहर के विकास में किया जा रहा है। सड़क सुविधाओं के विस्तार के साथ कोहड़िया-ढेंगुर क्षेत्र में छठ घाट, नहर मार्ग से बरमपुर चौक बायपास, उरगा सड़क तथा सीएसईबी चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ सहित विभिन्न कार्य भी प्रस्तावित हैं।

    इन 20 सड़कों के कार्यों का हुआ भूमिपूजन

    1. सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड फाटक अंडरब्रिज तक — 112.55 लाख रुपये
    2. पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड अंडरब्रिज तक — 156.90 लाख रुपये
    3. जैन चौक से घंटाघर तक — 125 लाख रुपये
    4. घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक — 199 लाख रुपये
    5. वार्ड क्रमांक 66, सुराकछार बस्ती में पीतांबर तंवर के घर के पास से बलगी खदान मार्ग तक — 25 लाख रुपये
    6. वार्ड क्रमांक 55, सेमीपाली चौक से पीपल चौक होते हुए सालियाभांठा मार्ग की ओर — 20 लाख रुपये
    7. सुनालिया ब्रिज स्टेशन रोड नहर के पास से तुलसी मार्ग गली एवं मुरारका गली होते हुए सीतामढ़ी मुख्य मार्ग तक — 87.75 लाख रुपये
    8. डीडीएम से लालूराम कॉलोनी होते हुए मेन रोड से बस स्टैंड तक — 163.73 लाख रुपये
    9. सुनालिया ब्रिज से तुलसी नगर बायपास रोड तक — 198.54 लाख रुपये
    10. सुभाष चौक से सब स्टेशन तक — 97.80 लाख रुपये
    11. वार्ड क्रमांक 24, नेहरू नगर में सड़क डामरीकरण — 55 लाख रुपये
    12. वार्ड क्रमांक 32, पोड़ीबहार चर्च से लक्की बिग बास्केट मोड़ तक — 165.10 लाख रुपये
    13. कलेक्ट्रेट एटीएम से बैगिनडभार आंगनबाड़ी तक — 66.18 लाख रुपये
    14. वार्ड क्रमांक 58, सरदार पटेल नगर के आवासीय क्षेत्र में — 150 लाख रुपये
    15. वार्ड क्रमांक 58, सरदार पटेल नगर के व्यावसायिक क्षेत्र में — 145 लाख रुपये
    16. वार्ड क्रमांक 38, लालघाट बालको में चेकपोस्ट से रिस्दा चौक तक बीटी रोड निर्माण — 120 लाख रुपये
    17. वार्ड क्रमांक 39 एवं 40, रिस्दा चौक से गायत्री मंदिर तक बीटी रोड निर्माण — 180 लाख रुपये
    18. वार्ड क्रमांक 64, प्रेम नगर मुख्य मार्ग से कपाटमुड़ा डिपरापारा बस्ती तक सड़क सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत — 138.07 लाख रुपये
    19. सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक — 180 लाख रुपये
    20. वार्ड क्रमांक 49, राजीव नगर के विभिन्न स्थानों पर डामरीकरण — 35 लाख रुपये

    मंत्री श्री देवांगन ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, सुकन्या समृद्धि योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से गरीबों, किसानों और महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की किसान कर्जमाफी, दो वर्ष के लंबित बोनस भुगतान, धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि, श्रीरामलला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि और महतारी वंदन योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित ग्रामीण विकास की पहलों को भी याद किया।

    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि शहर की सड़कों के डामरीकरण से आवागमन अधिक सुगम और व्यवस्थित होगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों, स्वीकृत कार्यों और डीएमएफ से प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आवागमन बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा में सभी सड़क कार्य पूरे कराए जाएंगे।

    कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधि, एमआईसी सदस्य, पार्षद तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित
    Next Article जंगल में गूंजी किलकारी : साजापानी में हथिनी ने दिया नन्हे शावक को जन्म, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में केरवाद्वारी धान खरीदी केंद्र में हुई बोहनी, चार किसानों से खरीदा गया 165.20 क्विंटल धान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में 4 बड़े फैसले, गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी, अबूझमाड़ के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

    18/11/2026
    Editors Picks

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.