Author: DEOKI JAGDISHPURI

कोरबा।(करतला टाइम्स) कटघोरा के छुरी क्षेत्र स्थित राज ज्वेलर्स में 1 जुलाई को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीसरा साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। कैसे हुआ था घटनाक्रम: दोपहर करीब 1 बजे बाइक पर सवार होकर तीन लोग दुकान पहुंचे। बाइक के नंबर प्लेट नहीं थी। तीनों ने मुंह गमछे से बांध रखा था। हैरानी की बात ये रही कि इनमें से एक ने महिलाओं जैसे कपड़े पहन रखे थे। पहले आरोपियों ने चांदी की अंगूठी देखने…

Read More

कोरबा (करतला टाइम्स)। कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बिलों में पानी भरने से विषैले एवं विषहीन सांप बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला अस्पताल की कैंटीन के समीप एक जहरीला नाग दिखाई देने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी के निर्देशन में टीम सदस्य शुभम निषाद मौके पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके बाद पूरी सावधानी के साथ नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे…

Read More

सूचना पटल तक नहीं लगा, जिम्मेदार विभाग का पता नहीं कोरबा, करतला (करतला टाइम्स)। जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसामुड़ा स्थित जोगीनाला में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुलिया पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीरें निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान कई बार अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया गया था, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जब भी गुणवत्ता संबंधी सुझाव दिए जाते थे, तब जिम्मेदार लोगों द्वारा यह…

Read More

उरगा थाना पुलिस ने आरोपी तुषार ढांडा को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कोरबा, 04 जुलाई (करतला टाइम्स)। उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए विवाद में एक युवक की कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी *तुषार ढांडा* को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की रात लगभग 11 बजे दीपका थाना क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने साथी *विकास हुड्डा* का जन्मदिन मनाने के लिए मीरा रिजॉर्ट…

Read More

CM साय को फ्री हैंड, 5 जुलाई की तारीख चर्चा में, परफॉर्मेंस बनी आधार रायपुर/दिल्ली, 04 जुलाई (करतला टाइम्स)। भाजपा शासित राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच छत्तीसगढ़ में भी बड़े बदलाव के आसार बन गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जुलाई के पहले सप्ताह में ही राज्य मंत्रिमंडल का कयाकल्प हो सकता है। क्या है अंदर की खबर: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आगामी मानसून सत्र और अगले साल के चुनावों को देखते हुए केंद्र और 3 राज्यों – छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार की तैयारी है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को केंद्र ने फ्री…

Read More

DNA और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, कोर्ट ने सुनाई सजा कोरबा, 03 जुलाई (करतला टाइम्स)। ट्रांसपोर्ट नगर के सराफा कारोबारी व अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी हत्याकांड में प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गरिमा शर्मा की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए *आजीवन कारावास* की सजा सुनाई है। दोषी: 1. आकाश पुरी गोस्वामी – 24 वर्ष, मृतक का ड्राइवर, निवासी कुआंभट्ठा मानिकपुर 2. सूरज पुरी गोस्वामी – 26 वर्ष, आकाश का भाई, निवासी कुआंभट्ठा मानिकपुर 3. मोहन मिंज उर्फ बंटी उर्फ घोंचू – निवासी कुआंभट्ठा, आदतन अपराधी क्या था मामला…

Read More

कोरबा, 04 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने 03 जुलाई को करतला विकासखंड अंतर्गत सहकारी समिति तिलकेजा का निरीक्षण कर किसानों के लिए उपलब्ध खाद-बीज की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने समिति प्रबंधक से खाद एवं बीज की उपलब्धता, नैनो उर्वरकों के वितरण तथा समिति से जुड़े किसानों की संख्या की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक कृषि आदानों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने समिति में उपस्थित किसानों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से खाद-बीज वितरण में किसी प्रकार की समस्या के…

Read More

कोरबा, 04 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने 03 जुलाई को रामपुर स्थित निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में अपेक्षित गति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें तथा नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया…

Read More

कोरबा 04 जुलाई 2026/ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में प्रभावी साबित हो रहा है। पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं अन्य शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में लाभ प्राप्त किया जा रहा है। इससे नागरिकों का समय और धन दोनों बच रहे हैं तथा कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ रही है। कोरबा जिले की पोड़ी उपरोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम सुतर्रा निवासी कुमारी निधि सेन, पिता श्री प्रकाश चन्द्र सेन, ने सेवा सेतु के माध्यम से…

Read More

कोरबा 03 जुलाई 2026/ जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के संदिग्ध स्थानों भैसामुडा, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी, सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पाली, ढुकुपथरा, बाल्को, कसनिया, कटघोरा, उरगा, पताढ़ी सहित अन्य स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की। जिस दौरान रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 04 ट्रेक्टर, 02 टीपर, 01 जेसीबी, लाल ईट का अवैध परिवहन करते हुए 01 टीपर व निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुये 01 हाईवा को राताखार, पाली, पताढ़ी, हरदीबाजार,…

Read More