CM साय को फ्री हैंड, 5 जुलाई की तारीख चर्चा में, परफॉर्मेंस बनी आधार
रायपुर/दिल्ली, 04 जुलाई (करतला टाइम्स)। भाजपा शासित राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच छत्तीसगढ़ में भी बड़े बदलाव के आसार बन गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जुलाई के पहले सप्ताह में ही राज्य मंत्रिमंडल का कयाकल्प हो सकता है।
क्या है अंदर की खबर:
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आगामी मानसून सत्र और अगले साल के चुनावों को देखते हुए केंद्र और 3 राज्यों – छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार की तैयारी है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को केंद्र ने फ्री हैंड दिया है।
4 दिग्गजों की एंट्री तय मानी जा रही:
सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 4 से अधिक विधायकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस रेस में नाम सबसे आगे हैं:
1. लता उसेंडी – महिला नेत्री, पूर्व मंत्री
2. राजेश मूणत– पूर्व मंत्री, रायपुर पश्चिम
3. अमर अग्रवाल – पूर्व मंत्री, बिलासपुर
4. अजय चंद्राकर– पूर्व मंत्री, कुरूद
5. किरणदेव सिंह – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
साथ ही कई मौजूदा मंत्रियों के प्रभार में भी बदलाव हो सकता है। 21 मई को हुई समीक्षा बैठक में मंत्रियों के कामकाज और पब्लिक परफॉर्मेंस को आधार बनाया गया था।
5 जुलाई की तारीख क्यों अहम:
PM मोदी 1-3 जुलाई जापान और 6-11 जुलाई इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। ऐसे में 5 जुलाई को ही राज्यों में फेरबदल की सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है। CM साय हाल में 3 बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं।
हालांकि CM साय ने इसे अभी सिर्फ अटकलें बताया है। उन्होंने कहा कि संगठन का फैसला अंतिम होगा। वहीं सूत्र बताते हैं कि कुछ मंत्रियों को उनके जाने की सूचना दे दी गई है और निगम-मंडलों में पूर्व नौकरशाहों को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

