Author: DEOKI JAGDISHPURI

यात्रियों की जान जोखिम में, पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज, बस जब्त पसान/कोरबा, 03 जुलाई (करतला टाइम्स)।  यात्री बस में शराब पीकर ड्राइविंग और पशु तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे पसान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बस को रोका तो ड्राइवर शराब के नशे में धुत मिला। यात्रियों की जान खतरे में डालकर बस चलाई जा रही थी। जब पुलिस ने बस की डिक्की खुलवाई तो नजारा देखकर होश उड़ गए। डिक्की में सामान की जगह क्रूरता से ठूंस-ठूंस कर 11 बकरियां भरी हुई थीं। गर्मी और दम घुटने से कई बकरियों…

Read More

SP सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोतवाली-मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई, वाहन चालकों को यातायात नियमों की समझाइश कोरबा, 03 जुलाई (करतला टाइम्स)। अपराधों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस ने ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को कोतवाली और मानिकपुर पुलिस ने पुराने बस स्टैंड, सीतामणी चौक, मोतीसागरपारा, पावर हाउस रोड, राताखार चौक, सर्वमंगला, फोकटपारा समेत दर्जनभर इलाकों में बाइक और पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर चालकों को हेलमेट, लाइसेंस और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस टीम ने 11 गुंडा-बदमाशों के घर जाकर उनका…

Read More

सराफा बाजार-NDPS केस की मासिक समीक्षा होगी, कानून-व्यवस्था पर SP खुद रखेंगे नजर बिलासपुर, 03 जुलाई (करतला टाइम्स)। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग ने गुरुवार को रेंज के सभी जिलों के SP और वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में CM हेल्पलाइन 181 से मिलने वाली शिकायतों के समय-सीमा में निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। IGP श्री गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। यदि समय बीतने के कारण शिकायत वरिष्ठ अधिकारी के पास ट्रांसफर होती है, तो संबंधित थाना प्रभारी को…

Read More

समयबद्ध निराकरण और सतत फॉलो-अप से बढ़ा नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास कोरबा / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकेंद्रित प्रशासन की अवधारणा को प्रभावी रूप से धरातल पर उतार रही है। शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक की शिकायत का निराकरण सरल, सुलभ और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आज प्रदेशवासियों के लिए अपनी बात शासन तक पहुंचाने और त्वरित राहत प्राप्त करने का एक भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे…

Read More

कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर मे होगी आयोजित 05 जुलाई को कोरबा 02 जुलाई 2026/ आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष) योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक परीक्षा केन्द्र प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में किया जायेगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व उपस्थित होना होगा।

Read More

कोरबा 02 जुलाई 2026/ कोरबा का रानी धनराज कॅुवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमजनों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में इस केन्द्र में लगातार स्वास्थय सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को निजी अस्पतालों के महंगे खर्च से बड़ी राहत मिली है। यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भले ही शहरी क्षेत्र में स्थित है, लेकिन इसकी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ कोरबा शहर से लगे दर्जनों गांवों के ग्रामीण और उपनगरीय इलाकों के…

Read More

कोरबा /प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में बालक/बालिका कक्षा 11 वीं में 06 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक/कन्या डिंगापुर में चयन हेतु प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाओं से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी होना चाहिये। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 14 जुलाई को किया जायेगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा…

Read More

कोरबा / मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में 03 जुलाई को शाम 04 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित की गई है। प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना पर चर्चा, पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा एवं पीएम स्वनिधि योजना पर भी चर्चा की जाएगी। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।नई कार्यकारिणी में संजीव पाल को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने संजीव पाल (संजू)को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की…

Read More

फिसलन भरी सड़कों पर जाम रोकने में जुटे पुलिसकर्मी, वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील कोरबा, 03 जुलाई (करतला टाइम्स)। शहर में गुरुवार को सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जब अधिकांश लोग घरों में दुबक गए, तब कोरबा ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरी निष्ठा के साथ सड़कों पर ड्यूटी करते नजर आए। खराब मौसम और लगातार बरसते पानी के बावजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी टीपी नगर चौक, घंटाघर, सीएसईबी चौक समेत सभी प्रमुख चौराहों पर तैनात रहे। छाता लेकर और कई स्थानों पर पूरी तरह भीगते हुए भी जवानों ने वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया और शहर…

Read More