Author: DEOKI JAGDISHPURI

₹10 लाख की लागत से बनेगा भवन, पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, स्थानीय नागरिकों को भी मिलेगा लाभ बांकी मोंगरा, 29 जून 2026। वर्षों से लंबित बांकी मोंगरा प्रेस क्लब भवन की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। सोमवार को एसईसीएल केंद्रीय अस्पताल के सामने प्रस्तावित प्रेस क्लब एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा की अध्यक्षा सोनी झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। नगर पालिका गठन के बाद स्थानीय पत्रकारों ने प्रेस क्लब भवन की मांग…

Read More

Option 1: हर डबल पर इंसेंटिव भी डबल – ₹100 बेस **विज्ञापन** **इंसेंटिव** **फॉर्मूला** 2 ₹100 50 × 2 4 ₹200 50 × 4 8 ₹400 50 × 8 16 ₹800 50 × 16 32 ₹1,600 50 × 32 64 ₹3,200 50 × 64 128 ₹6,400 50 × 128 256 ₹12,800 50 × 256 512 ₹25,600 50 × 512 1024 ₹51,200 50 × 1024 सीधा नियम: इंसेंटिव = कंपनी द्वारा बेचे गए विज्ञापन × ₹50 1000 विज्ञापन पर = 1000 × 50 = ₹50,000 विषय: विज्ञापन बिक्री इंसेंटिव नीति – संवाददाता/प्रतिनिधि हेतु 1. इंसेंटिव दर : हर पेड विज्ञापन…

Read More

छत्तीसगढ़ । राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। संगठन ने विश्वास जताया है कि अमन सोनी और राम कुमार नगारची अपने अनुभव एवं सक्रिय कार्यशैली से पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त प्रदेश सचिवों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह,…

Read More

कोरबा, 29 जून 2026 | प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मोतीलाल पटेल को कोतवाली थाना प्रभारी से हटाकर कटघोरा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं कटघोरा थाना प्रभारी रहे निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को अब कोतवाली थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों बड़े थानों के प्रभारियों की आपस में अदला-बदली को कानून-व्यवस्था मजबूत करने…

Read More

कोरबा, 29 जून 2026/ राज्य एवं केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार सहकारिता आंदोलन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज से देशव्यापी ‘सहकारी सप्ताह’ का शुभारंभ हुआ। यह विशेष सप्ताह 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले सहित पूरे देश में विभिन्न जनजागरूकता एवं सहकारिता आधारित गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा। सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर जिला कोरबा की सभी 60 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के मुख्यालयों तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की जिला कोरबा स्थित सभी 08 शाखाओं में एक साथ सहकारिता के सतरंगे ध्वज का ध्वजारोहण कर…

Read More

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने डीएमएफ से जिले के विकास के लिए की है प्लानिंग कोरबा 29जून 2026/ जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के विकास में बड़ी बाधा बना हुआ था। गांवों की जर्जर सड़कें, विशेषकर वर्षा ऋतु के दौरान, लोगों की परेशानी का प्रमुख कारण थीं। आवागमन बाधित होने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने, मरीजों को अस्पताल जाने, किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने तथा ग्रामीणों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों…

Read More

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश, नालसा की डॉन योजना 2025 की दी गई जानकारी कोरबा, 29 जून 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के निर्देशन तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जिलेभर में विधिक साक्षरता एवं जनजागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति करतला एवं तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा श्री हेमंत…

Read More

कोरबा, 29 जून 2026 तिलकेजा क्षेत्र के जनपद सदस्य किशन कोशले ने संत कबीर दास जयंती पर समस्त जिलेवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कबीर केवल संत नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे जिन्होंने पाखंड पर प्रहार कर इंसानियत का पाठ पढ़ाया। किशन कोशले ने अपने वक्तव्य में कहा, “संत कबीर ने जात-पात, ऊंच-नीच और आडंबर से ऊपर उठकर सत्य की बात की। उनके दोहे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने 600 साल पहले थे।” उन्होंने कबीर के जीवन को सामाजिक एकता और आत्म-शुद्धि का प्रतीक बताया। इस मौके पर उन्होंने कबीर का चर्चित दोहा साझा…

Read More

बिलासपुर पुलिस की डिजिटल पुलिसिंग पहल ‘सशक्त मोबाइल ऐप’ ने एक बार फिर अपराधियों की कमर तोड़ दी है। सरकंडा थाना पुलिस ने ऐप की मदद से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 5 दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। आरोपी 2025 और 2026 में शहरभर से वाहन चोरी कर औने-पौने दाम में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी हैं  सुरेन्द्र भुनेश्वर, 22 वर्ष निवासी खाल्हेपारा, मोपका और सुजल दर्वे उर्फ रिंकू, 24 वर्ष निवासी खाल्हेपारा, मोपका। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ…

Read More

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत सरगबुंदिया में पिछले 5 सालों में हुए विकास कार्यों की हकीकत अब सरकारी जांच में सामने आएगी। उप सरपंच और ग्रामीणों की शिकायत पर जनपद पंचायत कोरबा ने सख्त रुख अपनाते हुए पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर दिया है। जांच अधिकारी जयश्री अग्रवाल ने 25 जून को जारी पत्र क्र. 1252  में साफ कहा है कि वर्ष 2020-25 के बीच स्वीकृत 7 बड़े निर्माण कार्य अधूरे हैं, जबकि इनके लिए लाखों की राशि सरपंच द्वारा आहरित की जा चुकी है। सचिव को 3 दिन के अंदर सभी दस्तावेज जांच अधिकारी के सामने पेश…

Read More