SP सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोतवाली-मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई, वाहन चालकों को यातायात नियमों की समझाइश
कोरबा, 03 जुलाई (करतला टाइम्स)। अपराधों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस ने ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को कोतवाली और मानिकपुर पुलिस ने पुराने बस स्टैंड, सीतामणी चौक, मोतीसागरपारा, पावर हाउस रोड, राताखार चौक, सर्वमंगला, फोकटपारा समेत दर्जनभर इलाकों में बाइक और पैदल पेट्रोलिंग की।
इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर चालकों को हेलमेट, लाइसेंस और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस टीम ने 11 गुंडा-बदमाशों के घर जाकर उनका सत्यापन किया और चेतावनी दी कि दोबारा अपराध किया तो सीधे जेल भेजा जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में आम लोगों को भी नशे से दूर रहने और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 100/112 पर सूचना देने की अपील की गई।
इन इलाकों में हुई विशेष चेकिंग: पुराना बस स्टैंड, सीतामणी चौक, मोतीसागरपारा, पावर हाउस रोड, राताखार चौक, सर्वमंगला, फोकटपारा, पानी टंकी मोहल्ला, शुभम ब्लॉक, मुड़ापार, रविशंकर नगर, अमरेया पारा।


