Author: DEOKI JAGDISHPURI
मनोज कुमार बंजारे ने छत्तीसगढ़ पंचायत राजSDM अधिनियम 1993 की धारा 39(1) के तहत यह कार्रवाई की है। पोड़ी उपरोड़ा, 10 जुलाई। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया में वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। SDM पोड़ी उपरोड़ा ने जांच के बाद सरपंच श्रीमती हेमलता बघेल को तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित कर दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार ग्रामवासियों ने सरपंच के खिलाफ निर्माण कार्यों की राशि में गड़बड़ी और पद के दुरुपयोग की शिकायत की थी। शिकायत पर CEO जनपद पंचायत द्वारा कराई गई जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच रिपोर्ट…
कोरबा, 10 जुलाई। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र देवपहरी में शिक्षा और संस्कार का संगम देखने को मिला। गुरुवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत यहां गौमुखी सेवाधाम द्वारा संचालित एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और शाला प्रवेशोत्सव, वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। कलेक्टर ने कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम परिसर स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर में पूजा कर की। इसके बाद वे हिंगलाजगढ़ स्थित शक्तिपीठ पहुंचे जहां देश के विभिन्न शक्तिपीठों से लाई गई अखंड ज्योति विराजमान है। कामाख्या, वैष्णो देवी, कालका, कामाक्षी और मैहर शारदा की इस पवित्र ज्योति के दर्शन कर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना…
कोरबा 09 जुलाई 2026/ सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु 23 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिस पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है उनमें साईको-सोशल कांउसलर- 01 पद, पैरालीगल कार्मिक/वकील- 01 पद, पैरा मेडिकल कार्मिक- 01 पद, कार्यालय सहायक-01 पद, सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड- 03 पद शामिल हैं। उक्त पदों हेतु आवेदन 23 जुलाई तक स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा में प्रस्तुत किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा ने बताया कि उक्त पदों हेतु शैक्षणिक…
ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर दिया जोर ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी किया निरीक्षण कोरबा, 8 जुलाई 2026/जिले में सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य…
कोरबा। जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में एक बार फिर घमासान मच गया है। CEO भूपेंद्र कुमार सोनवानी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जनपद सदस्यों और भाजपा नेताओं ने पंचायत मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात की। दल ने मंत्री को ज्ञापन देकर मांग की कि सूरजपुर ट्रांसफर हो चुके सोनवानी को पोड़ी-उपरोड़ा से तत्काल रिलीव किया जाए। कमीशनखोरी का आरोप, पहले भी हो चुका विरोध जनपद सदस्यों का आरोप है कि सोनवानी सरपंच, सचिव और सदस्यों से हर काम के बदले 3 से 4 फीसदी कमीशन मांगते हैं। इसकी शिकायत पहले जिला प्रशासन से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके…
कोरबा 08 जुलाई 2026/कायाकल्प कार्यक्रम के तहत राज्य एवं संभाग स्तरीय टीम के द्वारा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा, पाली, पोंड़ी उपरोड़ा,करतला तथा रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। कायाकल्प मूल्यांकन टीम में डॉ.गायत्री बॉंधी, संयुक्त संचालक स्वास्थय सेवायें, बिलासपुर, डॉ. रेणूका सामुएल, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, बिलासपुर, डॉ.प्रदीप टंडन, एसपीएम,रायपुर, डॉ.ऋषिकेश रात्रे, संभागीय क्वालिटी कंसल्टेंट तथा डॉ.देवेन्द्र गुर्जर, हॉस्पीटल कंसल्टेंट शामिल थे। कायाकल्प मूल्यांकन टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, संक्रमण नियंत्रण , मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओ तथा संधारित अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने…
कोरबा, 8 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय बरपाली में नकल शाखा के कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-03 एवं नकल शाखा प्रभारी लिपिक श्री घनश्याम सिंह कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा एवं तहसीलदार बरपाली के प्रतिवेदन के अनुसार 3 जुलाई 2026 को कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालय बरपाली के निरीक्षण के दौरान पाया गया…
कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार 7 जुलाई 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सामान्य प्रशासन विभाग GAD द्वारा जारी आदेश में कोरबा जिला पंचायत को नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिला है। IAS प्रतीक जैन (बैच 2020) को जिला पंचायत बस्तर से स्थानांतरित कर जिला पंचायत कोरबा का नया CEO नियुक्त किया गया है। वहीं कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ SDM तनय खन्ना (IAS-2023) को पदोन्नति देकर जिला पंचायत बस्तर का CEO बनाया गया है। कौन हैं नए CEO प्रतीक जैन? IAS 2020 बैच के अधिकारी प्रतीक जैन इससे पहले बस्तर जिला पंचायत में CEO के पद पर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। विजय शर्मा ने पत्र में आवास प्लस 2.0 सर्वे के दौरान सामने आई तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का उल्लेख किया। उन्होंने आग्रह किया कि सर्वे से छूटे पात्र हितग्राहियों को योजना में शामिल किया जाए और भारत सरकार इस संबंध में आवश्यक निर्णय लेकर पहल करे। क्या है पूरा मामला? उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 24 जून को प्रदेशभर की ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की पात्रता…
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति पर विद्युत एवं शिक्षा विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश पीएम किसान-एग्रिस्टेक के लिए लंबित फौती नामांतरण प्रकरण एक माह में निपटाने के निर्देश कोरबा, 7 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अनुकूल वर्षा की स्थिति को देखते हुए जिले में 15 सितंबर…
