Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 13 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा के कॉन्फ्रेंस रूम में आगामी 18 जुलाई को आयोजित होने वाली पराक्राम्य लिखित अधिनियम(चेक बाउंस मामले) संबंधित विशेष लोक अदालत के सबंध में 10 जुलाई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला कोरबा (छ0ग0) की अध्यक्षता में जिला न्यायालय कोरबा के न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा चेक बाउंस से सबंधित मामले…
कोरबा, 13 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सूनी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन…
कोरबा 13 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल से आमजन को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं राजस्व संबंधी दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में सहजता से प्राप्त हो रहे हैं, जिससे अनावश्यक भागदौड़ और समय की बचत हो रही है। कोरबा जिले के ग्राम आवरा कछार निवासी श्री संतोष कुमार भी सेवा सेतु की इस प्रभावी व्यवस्था से लाभान्वित हुए हैं। उन्हें अपनी आवश्यक राजस्व संबंधी प्रक्रिया के…
बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में खाद, बिजली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बिल्हा बाजार चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक सियाराम कौशिक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और जल्द समाधान की मांग की। बिल्हा बाजार चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता…
रोजगार सहायक पर फर्जी जिओ टैगिंग का आरोप, आवास हितग्राही ने कहा- बिना सहमति बदला नाम कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नकटीखार से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां पिता के नाम पर स्वीकृत आवास को बिना जानकारी के पुत्र के नाम ट्रांसफर कर दिया गया और फर्जी तरीके से जिओ टैगिंग करके राशि निकाल ली गई। पीड़ित हितग्राही और उनके पुत्र का आरोप है कि रोजगार सहायक ने बैंक खाता लिंक करने के बहाने पुत्र का खाता पत्र लिया था। लेकिन अब पोर्टल में आवास पुत्र के नाम पर स्वीकृत दिखाया जा रहा…
कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक बाराती बस चालक ने रविवार को सड़क किनारे बनी गुमठीनुमा दुकानों में बस घुसा दी। हादसे में कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत चालक को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार बस बारात लेकर जा रही थी। आरोप है कि चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार से बस चला रहा था। बस में सवार बारातियों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। कमलीडुग्गू के पास…
नाबालिगों की मारपीट से भड़का विवाद, CSEB चौकी पहुंचा मामला, कोरबा में देर रात तक अफरा-तफरी कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस इलाके में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने तनाव का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद स्थिति इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्ष सीधे CSEB पुलिस चौकी पहुंच गए और वहां देर रात तक जमकर हंगामा हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाद की शुरुआत कुछ नाबालिग बच्चों के साथ हुई मारपीट से मानी जा रही है। पीड़ित पक्ष जब शिकायत लेकर CSEB चौकी पहुंचा, तो कुछ ही देर में…
रायपुर// छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार रात विधानसभा के मानसून सत्र से 3 दिन पहले 24 IPS अधिकारियों का तबादला किया। इसमें 12 जिलों के SP और IG रेंज स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। 12 जिलों के नए SP कौन बने जिला नए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह बेमतरा त्रिलोक बंसल सारंगढ़-बिलाईगढ़ सुनील शर्मा कवर्धा जितेन्द्र कुमार यादव बालोद चव्हान किरण गंगाराम सूरजपुर योगेश कुमार पटेल बलौदाबाजार-भाटापारा राय गौरव रामप्रवेश बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता सुकमा मयंक गुर्जर नारायणपुर संदीप कुमार पटेल धमतरी भावना पांडेय कोरिया हरीश राठौर अन्य बड़े बदलाव 1. राजनांदगांव IG अजय कुमार यादव – चंदखुरी पुलिस…
कोरबा 10 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को जिले के कुल 07 परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः00 बजे तक निर्धारित है। जिले में कुल 2205 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु आयोग के निर्देशानुसार जिले में चार जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को 10 जुलाई को शासकीय महाविद्यालय ई.वी.पी.जी. कॉलेज रजगामार रोड, कोरबा में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप…
कोरबा, 10 जुलाई 2026/नगर पालिक निगम कोरबा में आज नामांकित नए एल्डरमैन को कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री श्री देवांगन ने सभी नव-नामांकित एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी एल्डरमैन नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका…
