रायपुर// छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार रात विधानसभा के मानसून सत्र से 3 दिन पहले 24 IPS अधिकारियों का तबादला किया। इसमें 12 जिलों के SP और IG रेंज स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
12 जिलों के नए SP कौन बने
जिला नए पुलिस अधीक्षक
दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह
बेमतरा त्रिलोक बंसल
सारंगढ़-बिलाईगढ़ सुनील शर्मा
कवर्धा जितेन्द्र कुमार यादव
बालोद चव्हान किरण गंगाराम
सूरजपुर योगेश कुमार पटेल
बलौदाबाजार-भाटापारा राय गौरव रामप्रवेश
बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता
सुकमा मयंक गुर्जर
नारायणपुर संदीप कुमार पटेल
धमतरी भावना पांडेय
कोरिया हरीश राठौर
अन्य बड़े बदलाव
1. राजनांदगांव IG अजय कुमार यादव – चंदखुरी पुलिस अकादमी के निदेशक से हटाकर राजनांदगांव रेंज IG बने।
2. बालाजी राव सोमावर – राजनांदगांव IG से पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर भेजे गए।
3. प्रशांत कुमार अग्रवाल – बस्तर IG को भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना मिली।
खास बात
– कवर्धा फिर चर्चा में ये गृहमंत्री/डिप्टी CM विजय शर्मा का गृहक्षेत्र है। यहां पहले भी कई बार SP बदले जा चुके हैं।

