Author: DEOKI JAGDISHPURI

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कोरबा, 15 जून 2026/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनदर्शन…

Read More

ग्राम तुमान निवासी व्यास गोस्वामी ने 13 वर्षीय दिव्यांग पुत्र यश के चलने-फिरने में हो रही परेशानी से प्रशासन को अवगत कराया कोरबा 15 जून 2026/ जनदर्शन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज प्राप्त एक दिव्यांग हितग्राही की समस्या का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई। आज जनदर्शन में करतला विकासखण्ड के ग्राम तुमान के रहने वाले श्री व्यास गोस्वामी ने अपने 13…

Read More

कोरबा। कोरबा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती और लूट के आरोपी राजेन्द्र साहू उर्फ कुनाल साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने घटना से जुड़े 50 से अधिक CCTV कैमरों की जांच और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। विवेचना में पता चला कि आरोपी राजेन्द्र साहू पिता लक्ष्मी प्रसाद साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कड़ारी थाना बाराद्वार, हाल मुकाम M-299 विकास नगर कुसमुंडा, ने अपने साथी योगेन्द्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त…

Read More

ग्राम पंचायत कनकी में सचिव लक्ष्मीनारायण राजपूत पर लापरवाही और शासकीय राशि के दुरुपयोग के आरोप थे, कोरबा, 15 जून। मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार अभियान के तहत मिली शिकायतों पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। करतला विकासखंड की ग्राम पंचायत कनकी और सरगबुंदिया के पंचायत सचिवों के खिलाफ मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दोनों का स्थानांतरण कर दिया। ग्राम पंचायत कनकी में सचिव लक्ष्मीनारायण राजपूत पर लापरवाही और शासकीय राशि के दुरुपयोग के आरोप थे, जबकि सरगबुंदिया में सचिव प्रमोद राठिया पर कर्तव्य में उदासीनता की शिकायत मिली…

Read More

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 के परिणाम 14 जून को घोषित कर दिए गए। वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव ने 107 वोटों के बड़े अंतर से जीतकर संरक्षक पद पर कब्जा जमाया। 166 में से 165 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. छेदी लाल अग्रवाल ने परिणाम घोषित किए। नई कार्यकारिणी: – *अध्यक्ष:* नौशाद खान – *उपाध्यक्ष:* राजकुमार शाह – *सचिव:* दिनेश राज – *उप सचिव:* हरीश तिवारी – *कोषाध्यक्ष:* दुर्गेश श्रीवास्तव – *कार्यकारिणी सदस्य:* नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा, आकाश शर्मा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने प्रमाण पत्र…

Read More

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में फर्जी जियोटैगिंग कर राशि आहरित करने के मामले में जनपद पंचायत कोरबा ने मदनपुर ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक राजेश राठिया को भी कारण बताओ नोटिस थमाया है। जनपद पंचायत के अनुसार, राजेश राठिया ने 2024-25 में सपुरन सिंह और सरस्वती बाई के मकान का रूफ स्तर पूरा दिखाकर फर्जी जियोटैग किया और सभी किश्त की राशि निकाल ली। उन्हें 2 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब न देने पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

Read More

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में फर्जी जियोटैगिंग कर किश्त की राशि निकालने का मामला सामने आया है। जनपद पंचायत कोरबा ने मदनपुर ग्राम पंचायत के आवास मित्र सपुरन सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। आरोप है कि सपुरन सिंह ने 2024-25 में अपने और हितग्राही सरस्वती बाई के नाम पर मकान का रूफ स्तर पूरा दिखाकर फर्जी जियोटैग कर दिया और सभी किश्त की राशि आहरित कर ली। जनपद पंचायत ने उन्हें 2 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। जवाब संतोषजनक न होने पर वसूली की कार्रवाई के लिए प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी कोरबा…

Read More

हादसे में करतला के करवा डारी गांव के दो सगे दोस्त मंजीत राठिया और मुकेश राठिया ने मौके पर दम तोड़ दिया। जांजगीर-चांपा। भारतमाला हाईवे शुक्रवार-शनिवार की रात फिर खूनी साबित हुआ। बलौदा क्षेत्र के मुढ़भाठा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जामुन से लदी पिकअप को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस हादसे में करतला के करवा डारी गांव के दो सगे दोस्त मंजीत राठिया और मुकेश राठिया ने मौके पर दम तोड़ दिया। पिकअप में सवार ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो…

Read More

गृह ग्राम बकसरा (पंतोरा) में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। कोरबा। बुधवारी बायपास मार्ग पर 6-7 जून की रात हुए हिट एंड रन में गंभीर घायल ASI रामनारायण रात्रे के इकलौते पुत्र चंद्रमणि उर्फ दादू रात्रे की 12 जून को रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में मौत हो गई। मौत के बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया। 13 जून को गृह ग्राम बकसरा में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, बोलेरो ने चंद्रमणि को टक्कर मारी थी। मित्र युवा पत्रकार अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर ने बोलेरो का पीछा किया तो…

Read More

बरपाली तहसीलदार सत्यपाल राय के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस की टीम कनकी-तरदा मार्ग पहुंची। कोरबा। जिला प्रशासन ने अधिक्रमण हटाने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन की टीम ने नेशनल हाइवे क्रमांक 130 सुतर्रा-जुराली मार्ग पर सड़क निर्माण में बाधक बन रहे 3 मकानों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। इसी तरह कनकी-तरदा मार्ग पर भी 3 मकान ढहाए गए। हालांकि ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए कार्रवाई को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन को कनकी-तरदा मार्ग में सिंचाई विभाग की जमीन पर बड़े पैमाने…

Read More