Close Menu
    What's Hot

    कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

    June 15, 2026

    जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    June 15, 2026

    जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

    कोरबा, 15 जून 2026/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

    जनदर्शन में आमजनों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पंचायतों में विकास के काम, ई-रिक्शा दिलाने, ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, शौचालय व आवास निर्माण, मोबाईल टॉवर लगवाने, भूमि एवं राजस्व संबंधी विवाद, वनाधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राशि भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, राशन कार्ड, सीमांकन, खाता विभाजन, विद्युत व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य मामलों से संबंधित मामलों सहित कुल 141 अन्य जनसमस्याओं के आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर यथाशीघ्र राहत प्रदान करने निर्देशित किया।

    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार पटेल एवं श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleजनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत
    Next Article कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

    June 15, 2026
    करतला

    जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत

    June 15, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: 50+ CCTV जांच के बाद डकैती और लूट के आरोपी राजेन्द्र साहू गिरफ्तार

    June 15, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार में शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई: कोरबा में 2 पंचायत सचिवों का हुआ स्थानांतरण

    June 15, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: कमलेश यादव बने संरक्षक, नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा PMAY मामले में दूसरा एक्शन: मदनपुर के रोजगार सहायक को भी नोटिस, फर्जी जियोटैगिंग का आरोप

    June 14, 2026
    Editors Picks

    कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

    June 15, 2026

    जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    June 15, 2026

    जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत

    June 15, 2026

    कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: 50+ CCTV जांच के बाद डकैती और लूट के आरोपी राजेन्द्र साहू गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.