कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में फर्जी जियोटैगिंग कर राशि आहरित करने के मामले में जनपद पंचायत कोरबा ने मदनपुर ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक राजेश राठिया को भी कारण बताओ नोटिस थमाया है।
जनपद पंचायत के अनुसार, राजेश राठिया ने 2024-25 में सपुरन सिंह और सरस्वती बाई के मकान का रूफ स्तर पूरा दिखाकर फर्जी जियोटैग किया और सभी किश्त की राशि निकाल ली। उन्हें 2 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब न देने पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

