कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में फर्जी जियोटैगिंग कर किश्त की राशि निकालने का मामला सामने आया है। जनपद पंचायत कोरबा ने मदनपुर ग्राम पंचायत के आवास मित्र सपुरन सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।
आरोप है कि सपुरन सिंह ने 2024-25 में अपने और हितग्राही सरस्वती बाई के नाम पर मकान का रूफ स्तर पूरा दिखाकर फर्जी जियोटैग कर दिया और सभी किश्त की राशि आहरित कर ली। जनपद पंचायत ने उन्हें 2 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। जवाब संतोषजनक न होने पर वसूली की कार्रवाई के लिए प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी कोरबा को भेजा जाएगा।


