कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 के परिणाम 14 जून को घोषित कर दिए गए। वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव ने 107 वोटों के बड़े अंतर से जीतकर संरक्षक पद पर कब्जा जमाया।
166 में से 165 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. छेदी लाल अग्रवाल ने परिणाम घोषित किए।
नई कार्यकारिणी:
– *अध्यक्ष:* नौशाद खान
– *उपाध्यक्ष:* राजकुमार शाह
– *सचिव:* दिनेश राज
– *उप सचिव:* हरीश तिवारी
– *कोषाध्यक्ष:* दुर्गेश श्रीवास्तव
– *कार्यकारिणी सदस्य:* नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा, आकाश शर्मा
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपे.

