Author: DEOKI JAGDISHPURI

कोरबा। राष्ट्रीय पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए निमेश कुमार राठौर को कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। निमेश कुमार राठौर लंबे समय से पत्रकारिता, विधिक जागरूकता कार्यक्रम, समाजसेवा, सामाजिक जागरूकता तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद श्री राठौर ने राष्ट्रीय पत्रकार संघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों…

Read More

जनपद का नोटिस जारी, 13 दिन बाद भी जवाब का इंतजार कोरबा/करतला। ग्राम पंचायत सरगबुंदिया में लाखों रुपये की लागत से स्वीकृत दुकान निर्माण कार्य अधूरा रहने का मामला अब गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जनपद पंचायत करतला ने इस मामले में पूर्व सरपंच आराधना तंवर और पंचायत सचिव प्रमोद कुमार राठिया को 3 जून 2026 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया था, लेकिन 16 जून की दोपहर तक विभाग को संतोषजनक जवाब मिलने की पुष्टि नहीं हो सकी है। पत्र में उल्लेख अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 149-बी चांपा-उरगा सड़क…

Read More

PDS में पारदर्शिता के लिए खाद्य विभाग का बड़ा फैसला, 70% तक OTP से हो रहा था वितरण   *रायपुर/कोरबा* – सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब OTP के जरिए राशन वितरण पर पूरी तरह रोक* लगा दी गई है। हितग्राहियों को खाद्यान्न केवल  स्कैनर-आधारित सत्यापन से ही मिलेगा। विभाग ने सभी खाद्य निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। रायपुर स्थित संचालनालय की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में साफ कहा गया कि किसी भी हितग्राही को अब OTP से राशन नहीं दिया जाएगा। रोक…

Read More

चल-अचल संपत्ति सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश, जांजगीर-चांपा के 2 गांव भी प्रभावित, क्षति पर विभाग जिम्मेदार नहीं *कोरबा, 15 जून 2026* – वर्षाकाल 2026 के दौरान हसदेव बराज दर्री से नदी में पानी छोड़े जाने की स्थिति में कोरबा जिले के *17 गांव बाढ़ से प्रभावित* हो सकते हैं। हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग ने बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। *प्रभावित गांव:* चारपारा, खैरभवना, बरमपर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, सीतामणी, ईमलीडूग्गू, कुदुरमाल, बरीडीह, कटबितला, मोहरा, झींका, ठिठोली और चिचौली। इसके अलावा जांजगीर-चांपा जिले के चांपा और देवरी गांव भी…

Read More

*कोरबा 15 जून 2026/ जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सतरेंगा पंजीयन क्रमांक 163 के संचालक मंडल निर्वाचन हेतु 15 जून को निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी एल.एन.जायसवाल द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 23 जून को 12 बजे से की जायेगी। 24 जून को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 29 जून 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित होगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Read More

कोरबा 15 जून 2026/स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरबा जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों एवं बुजुर्गाे के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध है। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर…

Read More

स्टील रॉड से हमले में दोनों पैर टूटे, उद्योग मंत्री देवांगन अस्पताल पहुंचे, आरोपियों को भेजा गया जेल छत्तीसगढ़/कोरबा– शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेल परिसर के पास भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले से सियासी माहौल गरमा गया। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य  रज्जाक अली समेत तीन अन्य लोगों ने स्टील रॉड से हमला कर भाजपा नेता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में नेता के दोनों पैर टूट गए, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल…

Read More

जनवरी तक निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश, बोले – कोरबा को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात कोरबा, 15 जून 2026– उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री *श्री लखनलाल देवांगन* ने आज कोरबा जिले के ग्राम भूलसीडीह स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल, अकादमिक ब्लॉक, डीन कार्यालय तथा क्लिनिकल व पैरा-क्लिनिकल प्रयोगशालाओं, एनाटॉमी और फिजियोलॉजी विभागों का अवलोकन किया। अधिकारियों से उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा पर विस्तृत जानकारी ली। निर्देश: मंत्री देवांगन ने निर्माण कार्यों में तेजी…

Read More

कोरबा, 15 जून 2026/ शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों तक समय पर पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। कोरबा जिले में अब तक ’राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, खाद्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 142 से अधिक आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर संबंधित…

Read More

कोरबा 15 जून 2026/उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज भारतमाला परियोजना के तहत उरगा से बिलासपुर, उरगा से चांपा तथा उरगा से पत्थलगांव तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों का जायजा किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उरगा-चांपा मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि उरगा-बिलासपुर मार्ग का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं उरगा-पत्थलगांव मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

Read More