Close Menu
    What's Hot

    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने भूलसीडीह मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

    June 15, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आमजनों की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम कोरबा जिले में 142 से अधिक आवेदनों का निराकरण, विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई जारी

    June 15, 2026

    कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आमजनों की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम कोरबा जिले में 142 से अधिक आवेदनों का निराकरण, विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई जारी
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आमजनों की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम कोरबा जिले में 142 से अधिक आवेदनों का निराकरण, विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई जारी

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा, 15 जून 2026/ शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों तक समय पर पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।
    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।
    कोरबा जिले में अब तक ’राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, खाद्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 142 से अधिक आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर संबंधित आवेदकों को राहत पहुंचाई गई है। शेष प्रकरणों पर भी विभागीय स्तर पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी विभाग प्रमुखों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनके मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारी नियमित रूप से प्रकरणों की समीक्षा कर शिकायतों के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहे हैं।
    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जिले के नागरिकों को ’नवीन राशन कार्ड, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, लंबित भुगतान, विद्युत व्यवस्था में सुधार, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, स्वच्छता संबंधी कार्य, सीमांकन, नामांतरण तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों’ में त्वरित राहत मिल रही है।
    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तक पहुंचने का सरल और सुलभ माध्यम प्राप्त हुआ है। शिकायतों के निराकरण की पारदर्शी व्यवस्था से नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
    जिला प्रशासन का सतत प्रयास है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित हो, ताकि आमजनों को त्वरित राहत मिल सके और सुशासन की भावना धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण
    Next Article कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने भूलसीडीह मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने भूलसीडीह मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

    June 15, 2026
    छत्तीसगढ़

    कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

    June 15, 2026
    छत्तीसगढ़

    जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    June 15, 2026
    करतला

    जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत

    June 15, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: 50+ CCTV जांच के बाद डकैती और लूट के आरोपी राजेन्द्र साहू गिरफ्तार

    June 15, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार में शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई: कोरबा में 2 पंचायत सचिवों का हुआ स्थानांतरण

    June 15, 2026
    Editors Picks

    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने भूलसीडीह मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

    June 15, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आमजनों की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम कोरबा जिले में 142 से अधिक आवेदनों का निराकरण, विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई जारी

    June 15, 2026

    कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

    June 15, 2026

    जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    June 15, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.