स्टील रॉड से हमले में दोनों पैर टूटे, उद्योग मंत्री देवांगन अस्पताल पहुंचे, आरोपियों को भेजा गया जेल
छत्तीसगढ़/कोरबा– शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेल परिसर के पास भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले से सियासी माहौल गरमा गया। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत तीन अन्य लोगों ने स्टील रॉड से हमला कर भाजपा नेता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में नेता के दोनों पैर टूट गए, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और घायल नेता का हाल जाना। अस्पताल परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रकरण की जांच जारी है।

