PDS में पारदर्शिता के लिए खाद्य विभाग का बड़ा फैसला, 70% तक OTP से हो रहा था वितरण
*रायपुर/कोरबा* – सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब OTP के जरिए राशन वितरण पर पूरी तरह रोक* लगा दी गई है। हितग्राहियों को खाद्यान्न केवल स्कैनर-आधारित सत्यापन से ही मिलेगा।
विभाग ने सभी खाद्य निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। रायपुर स्थित संचालनालय की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में साफ कहा गया कि किसी भी हितग्राही को अब OTP से राशन नहीं दिया जाएगा।
रोक की वजह: जानकारी के मुताबिक कुछ उचित मूल्य दुकानों में 60 से 70 प्रतिशत तक वितरण OTP से हो रहा था। इससे अनियमितता और फर्जीवाड़े की आशंका लगातार बढ़ रही थी। इसी को रोकने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
अब राशन दुकानों में बायोमेट्रिक या फेस स्कैनर से पहचान के बाद ही खाद्यान्न दिया जाएगा।

