Author: DEOKI JAGDISHPURI

*पारंपरिक उर्वरकों से आगे बढ़कर अपनाई नई तकनीक, किसान रमेश सिंह कंवर को दिखे बेहतर परिणाम* कोरबा, 19 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के अवसर मिल रहे हैं। किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा नैनो डीएपी और नैनो यूरिया जैसे आधुनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। संतुलित पोषण, कम लागत और बेहतर कृषि उत्पादकता की दिशा में यह पहल किसानों के लिए लाभकारी…

Read More

विकसित भारत के संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों से रूबरू हुए नागरिक कोरबा, 19 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र के स्मृति उद्यान के समीप आयोजित तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदर्शनी के अंतिम दिवस जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे वरिष्ठ नागरिक श्री अवध…

Read More

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जिले के नागरिकों को नवीन राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कोरबा, 19 जून 2026/ शासन की जन हितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों तक समय पर पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एक भरोसेमंद माध्यम के रूप में स्थापित हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों की लगातार निगरानी करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में 19 जून की सुबह तक राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण…

Read More

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से किया लाभान्वित कोरबा, 19 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू सभाकक्ष, कोरबा में आयोजित अनुविभाग स्तरीय पंजीकरण शिविर में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलेक्टर श्री दुदावत ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण, पीएम स्वनिधि योजना, जिला खनिज न्यास मद से संचालित विकास कार्यों…

Read More

करतला/कोरबा, 18 जून। उरगा पुलिस ने अडानी पावर प्लांट, पताढ़ी में चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया। 17 जून की रात सीसीटीवी में 4 संदिग्ध युवक प्लांट परिसर में घुसते दिखे। सुरक्षा गार्डों ने घेराबंदी कर पुलिस को सूचना दी। उरगा थाना पुलिस ने मौके से चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की नीयत से घुसना कबूल किया। थाना उरगा में अपराध क्रमांक 346/2026, BNS की धारा 331(4), 3(5) के तहत केस दर्ज कर चारों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी  कुंदन श्रीवास उर्फ दाऊ…

Read More

कोरबा 18 जून 2026/ जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा 18 जून 2026 को आदेश पारित कर चंदन गोड़ उर्फ चंदन यादव को कोरबा जिले के साथ-साथ समीपवर्ती आठ जिलों के क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा चंदन गोड़ उर्फ चंदन यादव पिता स्वर्गीय श्याम लाल गोड़, उम्र 27 वर्ष निवासी रामसागर पारा दर्री रोड कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि…

Read More

कोरबा 18 जून 2026/ मॉं सिंगारा सती बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 170 विकासखंड करतला जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी श्री दीपक सिंह कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 23 जून 2026 को सुबह 11.30 बजे से अपरांह 03.30 बजे तक समिति कार्यालय में लिया जायेगा। विशेष साधारण सम्मिलन में मतदान 01 जुलाई को सुबह 10 बजे से अपरांह 03 बजे तक सोसायटी कार्यालय में कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष…

Read More

कोरबा 18 जून 2026/ जिला पंचायत कोरबा की कृषि स्थायी समिति की बैठक 19 जून को आहूत की गई थी। अपरिहार्य कारणों से उक्त बैठक को स्थगित कर दी गई है। आगामी बैठक की सूचना पृथक से दी जायेगी।

Read More

कोरबा 17 जून 2026/ नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़ी तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों एवं अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व एवं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में स्थापित सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था,  अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का…

Read More

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी कोरबा 17 जून 2026/ स्वस्थ आयु के लिए योग‘‘ की थीम पर इस वर्ष 21 जून को जिले में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन का जिला स्तरीय कार्यक्रम देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हॉल रजगामार रोड जिला जेल के पास कोरबा में प्रातः 07 से 08 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए प्राप्त दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम हेतु…

Read More