Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर, किसानों को मिल रहा अधिक उत्पादन और कम लागत का लाभ सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि आदान सामग्री की निर्बाध आपूर्ति से किसान संतुष्ट
    छत्तीसगढ़

    नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर, किसानों को मिल रहा अधिक उत्पादन और कम लागत का लाभ सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि आदान सामग्री की निर्बाध आपूर्ति से किसान संतुष्ट

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI09/06/2026Updated:09/06/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    आधुनिक कृषि तकनीकों के लाभ से बढ़ा कृषक राकेश कुमार कैवर्त का भरोसा

     

    कोरबा 08 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में कृषि क्षेत्र को आधुनिक, वैज्ञानिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को समय पर खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। विशेष रूप से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देकर खेती को अधिक किफायती, उत्पादक और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा रहा है।

    इन प्रयासों के परिणामस्वरूप किसान आधुनिक वैज्ञानिक खेती की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा निवासी कृषक श्री राकेश कुमार कैवर्त चार एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। कृषि कार्य में उनकी रुचि शुरू से ही रही है और वे लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से कृषि विभाग के मार्गदर्शन में वे अपनी फसलों में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें सकारात्मक और उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। आज वे सहकारी समिति पहुंचे, जहां से उन्होंने आवश्यक खाद, बीज एवं नैनो उर्वरक प्राप्त किए।

    श्री कैवर्त के अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती अधिक वैज्ञानिक, किफायती और प्रभावी बनी है। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया फसलों को आवश्यक पोषक तत्वों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं, जिससे वृद्धि एवं विकास में सुधार देखने को मिलता है। कम मात्रा में उपयोग के बावजूद इनका प्रभाव अधिक होता है, जिससे पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है और लागत में बचत होती है। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों का छिड़काव करना आसान है तथा इनके उपयोग से पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ती है, जिससे फसलों को संतुलित पोषण प्राप्त होता है। इसके साथ ही, मृदा की उर्वरता बनाए रखने, पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में भी नैनो उर्वरक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से उनकी फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिला है।

    उन्होंने बताया कि शासन की व्यवस्था के कारण सहकारी समितियों में किसानों को समय पर खाद, बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। इससे किसानों को आवश्यक कृषि आदान सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी जरूरतों और समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमदनपुर फर्जीवाड़ा पार्ट-3: प्रधानमंत्री आवास योजना में फिर उठे गंभीर सवाल, अधूरे मकानों को पूर्ण दिखाकर भुगतान का आरोप
    Next Article जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026
    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    Editors Picks

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.