Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

    कोरबा, 08 जून 2026/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

    जनदर्शन में आमजनों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि एवं राजस्व संबंधी विवाद, वनाधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राशि भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, महतारी वंदन योजना से लाभांवित करने, राशन कार्ड, सीमांकन, खाता विभाजन, विद्युत व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य मामलों से संबंधित मामलों सहित कुल 154 अन्य जनसमस्याओं के आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर यथाशीघ्र राहत प्रदान करने निर्देशित किया।

    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार पटेल एवं श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleनैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर, किसानों को मिल रहा अधिक उत्पादन और कम लागत का लाभ सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि आदान सामग्री की निर्बाध आपूर्ति से किसान संतुष्ट
    Next Article प्री.बी.एड./बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 को
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    जिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियो, कास्मेटिक सामाग्री तथा पशु औषधीयों की सघन जांच की कार्यवाही

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी आवेदन पत्र 15 जून तक कर सकते हैं जमा

    June 9, 2026
    Editors Picks

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026

    जिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियो, कास्मेटिक सामाग्री तथा पशु औषधीयों की सघन जांच की कार्यवाही

    June 9, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.