Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»मदनपुर फर्जीवाड़ा पार्ट-3: प्रधानमंत्री आवास योजना में फिर उठे गंभीर सवाल, अधूरे मकानों को पूर्ण दिखाकर भुगतान का आरोप
    छत्तीसगढ़

    मदनपुर फर्जीवाड़ा पार्ट-3: प्रधानमंत्री आवास योजना में फिर उठे गंभीर सवाल, अधूरे मकानों को पूर्ण दिखाकर भुगतान का आरोप

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIJune 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    आवास मित्र सपूरन सिंह राठिया (आईडी क्रमांक CH137304827) के नाम पर दर्ज आवास को भी रिकॉर्ड में पूर्ण बताया गया है

    कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन को लेकर एक बार फिर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों और जमीनी पड़ताल में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो योजना के संचालन और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करते है।

    मीडिया टीम द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण में पाया गया कि हितग्राही सरस्वती बाई पिता समे लाल (आईडी क्रमांक CH116155295) का आवास अभी भी अधूरा है। इसके बावजूद विभागीय रिकॉर्ड में मकान को पूर्ण दर्शाते हुए 2 मार्च 2026 को पूरी राशि जारी किए जाने का उल्लेख किया गया है।

     

    इसी प्रकार आवास मित्र सपूरन सिंह राठिया (आईडी क्रमांक CH137304827) के नाम पर दर्ज आवास को भी रिकॉर्ड में पूर्ण बताया गया है, जबकि जमीनी स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। स्थानीय स्तर पर मकान का निर्माण कार्य अभी अधूरा दिखाई दे रहा है।

     

    ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती गई है। अधूरे निर्माण कार्यों की जियो टैगिंग कर उन्हें पूर्ण दर्शाने और भुगतान जारी करने की प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल योजना की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न है, बल्कि पात्र हितग्राहियों के अधिकारों से भी जुड़ा गंभीर मामला है।

     

    गौरतलब है कि मदनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित अनियमितताओं का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह के आरोपों को लेकर दो समाचार प्रकाशित किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। लगातार तीसरी बार सामने आए आरोपों ने विभागीय कार्यप्रणाली और निगरानी तंत्र की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष जानने के लिए ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस कारण उनका पक्ष समाचार में शामिल नहीं किया जा सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

    अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दस्तावेजों और जमीनी हकीकत में दिखाई दे रहे अंतर की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे, या फिर शिकायतें और सवाल केवल फाइलों तक सीमित रह जाएंगे?

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleविश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
    Next Article नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर, किसानों को मिल रहा अधिक उत्पादन और कम लागत का लाभ सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि आदान सामग्री की निर्बाध आपूर्ति से किसान संतुष्ट
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    जिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियो, कास्मेटिक सामाग्री तथा पशु औषधीयों की सघन जांच की कार्यवाही

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी आवेदन पत्र 15 जून तक कर सकते हैं जमा

    June 9, 2026
    Editors Picks

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026

    जिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियो, कास्मेटिक सामाग्री तथा पशु औषधीयों की सघन जांच की कार्यवाही

    June 9, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.