Author: KARATALA TIMES
कोरबा 05 नवंबर 2026 /पुलिस अधीक्षक कोरबा के अंतर्गत आने वाले थानों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को 23 नवंबर को नष्ट किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है। एनडीपीएस के प्रकरणों में नष्टीकरण की सभी कार्यवाही पूरी कर थानों ने सूची और मूल प्रपत्र समिति को सौंप दिए हैं। नष्टीकरण योग्य कुल 29 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थ शामिल है। समिति ने निर्णय लिया है कि 23 नवंबर को सुबह 11 बजे बाल्को पावर प्लांट की भट्ठी में विधिवत जलाकर मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया जाएगा। इस दौरान गांजा सहित अन्य…
कोरबा 05 नवंबर 2026 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कोरबा के आदर्श नगर निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। पाती में मुख्यमंत्री ने उनके पक्के आवास का सपना पूरा होने पर खुशी जताई और परिवार के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा कि पहले बारिश में कच्चे मकान की छत से पानी टपकता था, सामान भीगता था और मिट्टी की दीवारें कमजोर हो जाती थीं। अब प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान बन गया है और परिवार को सुरक्षित…
कोरबा 05 नवंबर 2026 खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों की सुविधा के लिए कोरबा जिले में 8 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति दी गई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की सूची के अनुसार केंद्रों से जुड़े गांवों का निर्धारण कर दिया गया है। कौन सा केंद्र – कौन से गांव – 1. नवापारा (सि.) – नवापारा, पाल ढुरेना, कोठीखर्रा, सरपता, सिमगा, गड़रा, जामकछार, घोंसरा 2. परला – कापनपारा, धुवापुर, चोटिया, परला, बनिया, भुजंगकछार, मड़ई, लमना, लाद, लालपुर, हड़मोरा 3. परसदा – परसदा, बापापुती, शिवपुर 4. डोडकी – टाड़पखना, डोडकी, नवापारा, नानबांका, बहनाईपुर, बड़ेबांका, मदनपुर, सगुना, भोंडकछार, भेलवाटिकरा,…
कोरबा 05 नवंबर 2026 / आयुष्मान भारत योजना में अनियमितता पर कटघोरा स्थित हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। अस्पताल का आयुष्मान योजना के तहत पंजीयन एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया है। 30 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। मरीजों के परिजनों से नगद राशि लेने के बयान मिले। भर्ती फाइलों में दर्ज 68 मोबाइल नंबर गलत या बंद पाए गए। नवजात शिशुओं के उपचार, पैथोलॉजी और अल्ट्रासोनोग्राफी के अभिलेख भी मौके पर नहीं मिले। अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी…
कोरबा, 04 नवंबर 2026 / SIR के दौरान प्रारूप मतदाता सूची में नाम छूटने पर पूर्व मतदाता भी बिना डरे फॉर्म-6 भर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने संशय दूर करते हुए स्पष्ट किया है कि यह गलत घोषणा नहीं मानी जाएगी। आयोग ने कहा है कि फॉर्म-6 में पहली बार नाम जुड़ने की घोषणा देनी होती है, इससे पूर्व मतदाताओं को लगता था कि उन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के तहत कार्रवाई हो सकती है। यह भय निराधार है। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश W.P.(C) No.14955/2026, दिनांक 14.10.2026 के अनुरूप आयोग ने सभी ERO…
कोरबा। पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट, सीट बेल्ट के महत्व और सुरक्षित वाहन चालन की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य शकुंतला अग्रवाल, डीएसपी ज्योत्सना चौधरी, एएसआई मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल मनोज दुबे तथा कांस्टेबल कमल सिंह उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की…
कोरबा, 03 नवंबर 2026 – राज्योत्सव के भव्य आयोजन में जिला न्यायालय कोरबा ने आम नागरिकों तक न्याय की पहुंच आसान करने का संदेश दिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव की अगुवाई में न्यायाधीशों की टीम ने राज्योत्सव में सहभागिता कर नागरिकों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा लगाये गये स्टाल के माध्यम से नागरिकों को बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था उपलब्ध है। न्यायाधीशों ने उपस्थित लोगों को लोक…
कोरबा में स्थापना दिवस पर लगा जनकल्याणकारी योजनाओं का शिविर, हितग्राहियों को चेक और सामग्री का वितरण
कोरबा// छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर कोरबा में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विशेष स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग, वन विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल के माध्यम से हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ते हुए चेक और आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। स्थापना दिवस के आयोजन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसेवा की झलक देखने को मिली। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में…
कोरबा, 02 नवम्बर 2026/ अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जिले के दूरस्थ वनांचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में पहुंचे। यहां कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जनदर्शन में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत पीएम सूर्यघर योजना के…
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से 3 अलग-अलग आदेश जारी – कुल 28 अधिकारियों के तबादले। आदेश 2 नवंबर 2026 को जारी। -प्रमोद कुमार नायक – उप संचालक – कोरबा से दंतेवाड़ा – – मीनाक्षी साहू – उप संचालक – संचालनालय रायपुर से कोरबा – नई जिम्मेदारी – – राकेश वर्मा – सहायक खनिज अधिकारी – कोरबा से कोरिया – राहुल गुलाटी – बलरामपुर से कोरबा – नए AMO – विभाग ने बताया – सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर। प्रदेश के प्रमुख तबादले – – योगेन्द्र सिंह -…
