कोरबा// छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर कोरबा में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विशेष स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग, वन विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल के माध्यम से हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ते हुए चेक और आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
स्थापना दिवस के आयोजन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसेवा की झलक देखने को मिली। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण, वन विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया और पात्र हितग्राहियों को चेक एवं सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने हितग्राहियों को लाभ वितरित किया। वहीं कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं शहरवासी भी इस आयोजन के साक्षी बने। स्थापना दिवस का यह आयोजन शासकीय योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

