कोरबा। पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट, सीट बेल्ट के महत्व और सुरक्षित वाहन चालन की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्राचार्य शकुंतला अग्रवाल, डीएसपी ज्योत्सना चौधरी, एएसआई मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल मनोज दुबे तथा कांस्टेबल कमल सिंह उपस्थित रहे।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी विकसित करना रहा।

