कोरबा 05 नवंबर 2026 खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों की सुविधा के लिए कोरबा जिले में 8 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति दी गई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की सूची के अनुसार केंद्रों से जुड़े गांवों का निर्धारण कर दिया गया है।
कौन सा केंद्र – कौन से गांव –
1. नवापारा (सि.) – नवापारा, पाल ढुरेना, कोठीखर्रा, सरपता, सिमगा, गड़रा, जामकछार, घोंसरा
2. परला – कापनपारा, धुवापुर, चोटिया, परला, बनिया, भुजंगकछार, मड़ई, लमना, लाद, लालपुर, हड़मोरा
3. परसदा – परसदा, बापापुती, शिवपुर
4. डोडकी – टाड़पखना, डोडकी, नवापारा, नानबांका, बहनाईपुर, बड़ेबांका, मदनपुर, सगुना, भोंडकछार, भेलवाटिकरा, पटपरा
5. ढोलपुर – जोरहाडबरी, खमरिया, ढोलपुर, पथरी
6. पुरेना – पुरेना, खरहरी, जर्वे
7. चोड़ा – चोढ़ा, अंडीकछार, रामपुर
8. मुढ़ाली – मुढ़ाली, कटसीरा
नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। समय और परिवहन खर्च बचेगा। खरीदी केंद्रों पर भीड़ भी कम होगी और विक्रय प्रक्रिया आसान होगी।

