Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुपातराई में आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता हरीश परसाई, प्रवीण ओगरे, द्वारका कौशिक, प्रमोद श्रीवास, फोटो गिरी गोस्वामी, जनपद सदस्य देवी बाई राजवाड़े सरपंच ज्ञान सिंह कंवर, उप सरपंच श्रीमती हुलास बाई गोस्वामी, ग्राम पंचायत के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे। इस आंगनबाड़ी भवन के उद्घाटन से ग्राम के बच्चों को शिक्षा और पोषण संबंधी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनके भविष्य को बढ़ावा मिलेगा। आंगनबाड़ी भवन में बच्चों को शिक्षा, पोषण, और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिलेंगी, जिससे उनका…
कोरबा, 07 फ़रवरी 2026 /जिला कोरबा में राज्य पोषित योजनांतर्गत परागण योजना के माध्यम से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना ने विकासखण्ड पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम कुटेश्वर, नगोई, बझेरा, सिंघिया और जुराली के किसानों के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन किया है। कुछ वर्ष पहले तक ये किसान केवल धान की खेती पर निर्भर थे, जिससे उनकी आय सीमित रहती थी। मधुमक्खी पालन ने उन्हें कम लागत में अधिक लाभ कमाने का अवसर प्रदान किया और किसानों तथा युवाओं को नए स्वरोजगार से जोड़ा। उद्यानिकी अधिकारी श्री पी एस सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा उद्यानिकी…
( स्वच्छता शपथ के 280 मीटर लंबे एक ही बैनर पर 20 मिनट में 15500 हस्ताक्षर कर कोरबा ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड ) ( 01 घंटे में 7594 हस्ताक्षर करने का पिथौरागढ़ के रिकार्ड को कोरबा ने जबरदस्त प्रहार कर किया ध्वस्त, विश्व स्तर पर गूंजेगी कोरबा की यह धमक ) कोरबा – कोरबा के लिए 06 फरवरी 2026 का यह दिन ’’ स्वर्णिम दिवस ’’ के रूप में याद किया जाएगा। नगर पालिक निगम कोरबा के महासंकल्प 2026 के बैनर तले आज कोरबा ने एक ऐसा कीर्तिमान बनाया है, जिसे खंडित कर पाना हर किसी के लिए जल्द…
बैंकों को फरवरी 2026 के अंत तक जीएसएस ऋण लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश कोरबा, 07 फ़रवरी 2026 / जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की तिमाही बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कलेक्टर ने बैठक में निर्देशित किया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बेरोजगार एवं इच्छुक युवाओं द्वारा प्रस्तुत ऋण-आवेदनों का परीक्षण प्राथमिकता से कर अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत किए जाएँ, ताकि युवा स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले हितग्राहियों के ऋणों…
कोरबा-बांकीमोंगरा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में जमीन के सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में 3 राजस्व अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अधीक्षक भू अभिलेख जेपी सिंह पहले ही जेल में हैं। यह मामला 2016 का है, जब रामकरण अग्रवाल की जमीन का सीमांकन किया गया था। आरोप है कि सीमांकन प्रतिवेदन में दिनेश अग्रवाल के अवैध कब्जे का रकबा शून्य कर दिया गया था, जिससे उन्हें लाभ पहुंचाया जा सके। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद 2018 में मामला दर्ज किया गया था।…
कोरबा 06 फरवरी 2026/ जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा यदि दृढ़ हो, तो सीमित साधन भी विकास का मार्ग खोल देते हैं। ग्राम पंचायत कोनकोना, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के निवासी और मनरेगा में रोज़ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले हितग्राही श्री नारायण पिता श्री धर्मजीत की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है। छोटा व्यवसाय शुरू करने और गौपालन से आमदनी बढ़ाने का सपना उनके मन में था, पर साधनों की कमी उन्हें आगे कदम बढ़ाने से रोक रही थी। इन्हीं चुनौतियों के बीच महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,मनरेगा उनके लिए उम्मीद की किरण…
कोरबा, 06 फरवरी 2026/राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालित कायाकल्प आयुष कार्यक्रम में वर्ष 2024 हेतु स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, भवन एवं परिसर रखरखाव, सौंदर्यीकरण तथा सेवा गुणवत्ता आधारित मानकों पर कोरबा जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। आयुष सेंटर एवं स्पेशियलिटी क्लिनिक श्रेणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष (होम्योपैथी) केंद्र रामपुर ने प्रथम स्थान और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष (होम्योपैथी) केंद्र सरगबुंदिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में जिले का गौरव बढ़ाया है। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य सचिव चिकित्सा शिक्षा (आयुष) श्री अमित कटारिया (भा.प्र.से), आयुष…
तूमान, 7 फरवरी – विधानसभा स्तरीय मनरेगा बचाओं संग्राम कार्यक्रम आज ग्राम तूमान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग, कोरबा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री फूलसिंह राठिया, संयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री हरीश परसाई और कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष श्री मनोज चौहान उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे तुमान चौक के पास आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल/सेक्टर, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI और समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और…
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए मंजूरी आदेश कोरबा 06 फरवरी 2026/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका में 14 कार्यों के लिए दो करोड़ 88 लाख 10 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से राशि की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कटघोरा…
कोरबा 06 फरवरी 2026 / कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।